{"_id":"5c14111fbdec2253e85c29fa","slug":"81544818975-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने का सभी का है दायित्व: डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने का सभी का है दायित्व: डीआईओएस
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज में शुक्रवार को अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों के साथ डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराए जाने के लिए बैठक की। यहां पूरे जिले के 62 प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में डीआईओएस ने कहा कि विद्यालयों में समय से पठन पाठन पूर्ण हो जाना चाहिए। सिलेबर के पूर्ण होते ही प्री बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएं। कमजोर बच्चों को और तैयारियां कराई जाएं। इसी के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां भी शुरू कर दीजिए। विद्यालय के मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरा, कमरे के दोनों ओर दो कैमरे, वाइस रिकार्डर, बिजली की पर्याप्त व्यवस्था पूरी कर ली जाएं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी का दायित्व बनता है कि परीक्षाकेंद्र पर शांतिपूर्ण व शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न हों। इस मौके पर अंबुज जैन, एके गुप्ता, दिनेश पचौरी, दीपक पालीवाल, डालेश काकरान आदि मौजूद रहे।