{"_id":"5bf1d8d3bdec22699e087f46","slug":"81542576339-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिदू समाज से 9 दिसंबर को दिल्ली चलने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिदू समाज से 9 दिसंबर को दिल्ली चलने का आह्वान
Updated Mon, 19 Nov 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
9 दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में प्रस्तावित धर्म सभा में भारी संख्या में हिंदुओं से पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। इसको लेकर रविवार को बजरंग दल केशवनगर द्वारा रामलीला मैदान में प्रभात फेरी निकालकर लोगों से दिल्ली चलने का आह्वान किया गया।
प्रभात फेरी में मुख्य रूप से एक साउंड का डोला एवं श्रीराम दरबार का चित्र लगाया गया था। मानिक चौक, पन्नागंज एवं मामू भांजा आदि में पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री राम कुमार आर्य ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा 9 दिसंबर को धर्म सभा में 55 बसें एवं 30 निजी वाहन जाएंगे। यह अभियान पूज्य संतों के आदेश पर विहिप ने लिया है। इस धर्म सभा का उद्देश्य अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण है। बजरंग दल महानगर संयोजक गौरव शर्मा ने कहा कि मार्च 2018 से संपूर्ण अलीगढ़ महानगर में अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बने, इसे लेकर महाआरती का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता घर घर जाकर हिंदू समाज से आवाहन करेंगे कि वह 9 दिसंबर को अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर होने जा रही जनसभा में अपना सर्वस्व त्याग कर चले। प्रभात फेरी में मुख्य रूप से झागेंद्र सिंह, मयंक वार्ष्णेय, विशाल शर्मा, प्रमोद भारद्वाज, अमित भारद्वाज, यश, गुलशन, मनीष वार्ष्णेय, अजय, राहुल, शशांक, गौरव माहेश्वरी, मोनू पंडित, आशु, करन, शगुन, सभ्रांत, अजय गुप्ता, सोनू, विवेक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
--