फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दो माह से गायब है गांधी पार्क बस स्टैंड में लगी एलईडी

दो माह से गायब है गांधी पार्क बस स्टैंड में लगी एलईडी

Sat, 26 May 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
दो माह से गायब है गांधी पार्क बस स्टैंड में लगी एलईडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पीपीपी मॉडल के तहत बने गांधी पार्क बस स्टैंड की बिल्डिंग तो बन गई, लेकिन यहां आने वाले यात्रियों को इस योजना के तहत सुविधाएं अभी तक मुहैया नहीं हो पा रही हैं।

गांधी पार्क बस स्टैंड में यात्रियों के मनोरंजन के लिए लगी एलईडी टीवी पिछले करीब दो माह से गायब है। इस संबंध में यहां तैनात कोई भी कर्मचारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


बस यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं देने के लिए पीपीपी मॉडल के तहत गांधी पार्क बस स्टैंड का निर्माण किया गया था। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने जब कार्यदायी संस्था से इसे अपने अधीन लिया तो यहां एलईडी टीवी लगी हुई थी जो कि कुछ समय तक लगी रही, लेकिन पिछले करीब दो माह से एलईडी टीवी का कोई अता पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तैनात निगम के कर्मचारी टीवी का नाम सुनते ही सहम जाते हैं। टीवी को किसने और क्यों उतारा इसके लिए अलग-अलग तर्क दिए जाते हैं। कोई कर्मचारी कहता है कि टीवी के सेटअप बॉक्स का रीचार्ज खत्म हो गया है, इसलिए उसे उतारकर रखवा दिया है तो कोई कहता है कि रात को कोई असामाजिक तत्व इसे नुकसान न पहुंचाएं इसलिए उतार कर रखवा दिया है। जबकि कुछ लोग दबी जुबान में स्वीकार करते हैं कि टीवी को एआरएम ने अपने रूम पर लगवा रखा है।


एलईडी टीवी को कोई नुकसान न पहुंचा दे इसलिए उसे उतारकर बस स्टैंड स्थित अपने कार्यालय में रखवा दिया है। टीवी की सुरक्षा के लिए बॉक्सनुमा सुरक्षा कवच बनवाया जा रहा है।
योगेेंद्र प्रताप सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बुद्ध विहार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed