फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   निकाय चुनाव: निर्वाचन व्यय दरों की सूची जारी

निकाय चुनाव: निर्वाचन व्यय दरों की सूची जारी

Mon, 13 Nov 2017 01:26 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव: निर्वाचन व्यय दरों की सूची जारी
निकाय चुनाव: निर्वाचन व्यय दरों की सूची जारी
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए दरें निर्धारित कर दी गई हैं। समन्वय मूल्यांकन कमेटी ने प्रत्याशियों को इन दरों के अनुसार चुनावी खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।

खाद्यान्न: सूची के अनुसार दावतों में खर्च होने वाला गेहूं 1500 रुपये क्विंटल, अरहर दाल 1000 रुपये क्विंटल, मसूर दाल 7800 रुपये क्विंटल, उड़द दाल 7800 रुपये क्विंटल, मूंग दाल 7000 रुपये क्विंटल, चना दाल 8000 रुपये क्विंटल, आटा गेहूं 1650 रुपये क्विंटल, चावल कामन 2200 रुपये क्विंटल, गुड़ 3000 रुपये क्विंटल, चीनी 3700 रुपये क्विंटल, आलू 200 रुपये क्विंटल, प्याज 3000 रुपये क्विंटल, सरसोेें का तेल 1350 रुपये का 15 किग्रा, वनस्पति घी 1200 रुपये का 15 किग्रा, रिफाइंड तेल 1350 रुपये का 15 किग्रा, चाय की पत्ती 200 रुपये किग्रा, नमक पैकेट 15 रुपये किलो, लड्डू मिठाई रिफाइंड 100 रुपये किलो, लड्डू देशी घी 300 रुपये किलो, चाय पांच रुपये कप, समोसा सात रुपये नग, छह पूड़ी सब्जी 20 रुपये पैकेट का व्यय दिखाना होगा।
विज्ञापन


प्रचार सामग्री: फ्लेक्स छपाई पांच हजार से ऊपर-छह रुपये प्रति वर्ग फुट, फ्लेक्स छपाई पांच हजार से कम आठ रुपये प्रति वर्ग फुट, पोस्टर 18 गुणा 22 इंच 5000 तक 2 रुपये प्रति नग, पंपलेट ए-4 साइज रंगीन 450 से 550 रुपये, लाउड स्पीकर 650 रुपये प्रति सैट, पंडाल चार से पांच व्यक्ति का 1600 रुपये प्रति पंडाल, पंडाल 45 व्यक्तियों का पांच हजार रुपये प्रति पंडाल, झंडा कपड़ा एक मीटर 1.5 गुना 1.5 20 रुपये प्रति नग, झंडा कपड़ा एक मीटर एक गुना एक 18 रुपये प्रति नग, हैंडबिल आठ गुणा पांच इंच 2000 रुपये प्रति हजार, होर्डिंग दस गुणा दस 1500 रुपये प्रति नग, कटआउट 120 रुपये प्रति वर्ग मीटर, गेट निर्माण 3300 रुपये प्रति गेट, इरेक्शन आफ आर्च 4400 रुपये प्रति नग।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन: थ्री व्हीलर बिना डीजल-450 रुपये प्रति दस किलोमीटर, साइकिल रिक्शा 300 रुपये प्रति दिन, ड्राइवर प्रति माह 7000 रुपये, सोफा 100 रुपये प्रति नग प्रतिदिन, कुर्सी चार रुपये प्रति नग प्रति दिन, टेबिल 55 रुपये प्रति नग प्रतिदिन, होर्डिंग साइड नगर पालिका एवं नगर निगम दस गुणा बीस फुट 6500 रुपये प्रति माह, पेट्रोल-डीजल प्रतिदिन बाजार भाव के अनुसार, मोबिल आयल 2500 रुपये प्रति लीटर।

अन्य वस्तुएं: टोपी छह से बारह रुपये, जेनरेटर पांच केवीए 450 रुपये तक, जेनरेटर दस केवीए 900 रुपये तक, जेनरेटर 25 केवीए 1100 रुपये तक, जेनरेटर 62 केवीए 1650 रुपये तक, दरी 12 रुपये प्रति दिन, गद्दा 12 रुपये प्रति दिन, फर्श 12 रुपये प्रति दिन, मसनद छह रुपये प्रति दिन, कारपेट 25 रुपये प्रति दिन, हरी मैटिंग 55 से 165 रुपये तक, फूलमाला 25 रुपये, गमछा 20 से 50 रुपये तक।

वाहनों के लिए ईंधन खपत दर
दो पहिया वाहन-पांच लीटर प्रति दिन, तीन पहिया वाहन 10 लीटर प्रति दिन, चार पहिया वाहन 10 लीटर प्रति दिन।

वाहनों का किराया: - बसें-15 से 24 सीटर-871 रुपये प्रति दिन, 25 से 34 सीटर 982 रुपये प्रति दिन, 35 से 40 सीटर-1098 रुपये प्रति दिन, 41 से 45 सीटर 1136 रुपये प्रतिदिन, 46 या उससे ऊपर 1239 रुपये प्रति दिन।
- ट्रक-7500 किग्रा से 12000 किग्रा तक 1009 प्रति दिन, 12000 किग्रा से 16200 किग्रा तक 1248 रुपये प्रति दिन, 16200 किग्रा से अधिक 1373 रुपये प्रति दिन।

- ट्रैक्टर, ट्रेलर, कार, मैक्स व कैब: - पेट्रोल चलित इंजन क्षमता 1200 सीसी तक के वाहन 804 रुपये प्रति दिन नान ऐसी, 1450 सीसी तक हल्के सवारी वाहन 928 रुपये प्रति दिन नान ऐसी, पेट्रोल चलित इंजन क्षमता 1200 सीसी तक 1238 रुपये प्रति दिन नान एसी एवं डीजल चलित वाहन इंजन क्षमता 1450 सीसी तक 1361 रुपये प्रति दिन नान एसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed