{"_id":"5978fa894f1c1bac438b48bf","slug":"81501100681-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का गर्भपात कराने में सपा छात्र सभा नेता फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का गर्भपात कराने में सपा छात्र सभा नेता फंसा
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
युवती का गर्भपात कराने में फंसे सपा छात्र सभा नेता
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़। महानगर के रजा नगर इलाके के सिलाई सेंटर में छह दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली युवती के उत्पीड़न में उसका प्रेमी और सपा छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मुंतजिम किदवई फंस गए हैं। युवती के पिता ने दोनों के खिलाफ बेटी को जान से मारने की कोशिश करने व उसका गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज कराया है। क्वार्सी पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि जमालपुर निवासी एक युवती ने 20 जुलाई को रजा नगर के सिलाई सेंटर पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी और वहां आग भी लगा दी थी। वह तो समय रहते लोगों ने उसे बचाया और गंभीर हालत में पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
अब इस मामले में युवती के पिता की ओर से बेटी के प्रेमी शान मोहम्मद व सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष मुंतजिम किदवई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि सात साल पहले उसकी बेटी इलाके के ही एक निजी कालेज से कक्षा 11 की पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच शान मोहम्मद से प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन
इसी बीच आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बना लिए। गर्भवती होने पर चार बार गर्भपात तक करा दिया। इसमें मुंतजिम पर शान की मदद करने, युवती को धमकाने व जबरन गर्भपात कराने तक का आरोप है।
इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार मुकदमे में विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी। बता दें कि इससे पहले मुंतजिम किदवई डीएस कॉलेज में हुई पिटाई के बाद इसी तरह सुर्खियों में आए थे। उस समय भी मुंतजिम पर छात्राओं से जुड़े आरोप लगे थे।