फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   800 students clearing the way for scholarship

800 छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए रास्ता साफ

Tue, 11 Aug 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Tue, 11 Aug 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
जिले के 800 छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति का रास्ता साफ हो गया है। यह उन चार हजार विद्यार्थियों की सूची में शामिल थे जिनको समाज कल्याण विभाग ने संदिग्ध माना था। इससे इनकी छात्रवृत्ति रुक  गई।
विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 1014-15 के कक्षा 10 से लेकर उच्च शिक्षा तक के करीब 28 हजार छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। न्यूनतम छात्रवृत्ति तीन हजार तथा अधिकतम 80 हजार रुपये दी जानी थी। इसके लिए आवेदन आनलाइन भरे गए थे। राज्य स्तर पर आनलाइन सत्यापन हुआ तो करीब 13 आवेदक संदिग्ध पाए गए। समाज कल्याण विभाग को इसका फिर से सत्यापन करने के आदेश दिए। दोबारा हुए सत्यापन में करीब चार हजार छात्र-छात्राएं संदिग्ध पाए गए। इनमें से 800 की छात्रवृत्ति का रास्ता साफ हो गया है। समाज कल्याण अधिकारी नगेन्द्र कुमार ने बताया कि 800 बच्चों के प्रार्थना मिले हैं।
विज्ञापन


इसमें जिस खामी के कारण आवेदन निरस्त किया गया था उसको दूर करने के लिए जानकारी दी गई है। अधिकतर बच्चों के आईएफसी कोड, बैंक आदि की त्रुटि थी। प्रार्थना      पत्रों को लखनऊ भिजवाया जा रहा है। जिनका खाता नंबर गलत है उनको छोड़कर बाकी का      सत्यापन कराकर छात्रवृत्ति की प्रक्रिया पूरी  की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed