फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   8 block chief will win unopposed fight only on four block samajwadi party workers created ruckus

अलीगढ़: आठ ब्लॉकों पर निर्विरोध प्रमुखी तय, चार पर होगी टक्कर, सपाइयों ने किया हंगामा 

Thu, 08 Jul 2021 06:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 08 Jul 2021 06:04 PM IST
सार

टप्पल में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख का फिर से निर्विरोध बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस दौरान इगलास में सपाइयों ने भाजपा नेताओं के नामांकन कक्ष में अंदर जाने पर हंगामा किया।

विज्ञापन
8 block chief will win unopposed fight only on four block samajwadi party workers created ruckus
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में पंचायत चुनाव के क्रम में गुरुवार को जिले में 12 ब्लॉकों पर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन शांतिपूर्वक ढंग से हुआ। इस दौरान 8 ब्लॉकों पर सिर्फ एक या उनके डमी प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध प्रमुख बनना तय माना जा रहा है। जिनमें से सात सिर्फ भाजपा के हैं और एक पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ के प्रभुत्व वाला ब्लॉक है। 
विज्ञापन


वहीं टप्पल में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख का फिर से निर्विरोध बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस दौरान इगलास में सपाइयों ने भाजपा नेताओं के नामांकन कक्ष में अंदर जाने पर हंगामा किया। जिले के 12 ब्लॉकों में से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के प्रभुत्व वाले अतरौली ब्लॉक पर गुरुवार सुबह तक भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पत्नी राजेश्वरी देवी के निर्विरोध निर्वाचन के प्रयास विफल हो गए। 
विज्ञापन


यहां संदीप सिंह के करीबी भाजपा प्रत्याशी के सामने एक निर्दलीय ने नामांकन किया है। वहीं अकराबाद, इगलास, गंगीरी भाजपा प्रत्याशियों के सामने सपा के दावेदारों ने नामांकन किया है। इसके अलावा अन्य आठ में से सात ब्लॉक पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के अकेले नामांकन हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोधा पर भाजपा प्रत्याशी के पति ने डमी के रूप में नामांकन किया है। वहीं खैर में पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ का कब्जा फिर बरकरार रहने का रास्ता साफ हो गया है। उनकी पुत्रवधु के सामने किसी ने नामांकन नहीं किया है।

ब्लाकवार नामांकन
1. अकराबाद (अनारक्षित) पर भाजपा से राहुल सिंह/उनकी पत्नी ने निर्दल रिचा शर्मा और सपा से अनुज प्रताप सिंह।
2. अतरौली (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला) पर भाजपा से राजेश्वरी देवी व निर्दल ममता
3. इगलास (अनुसूचित जाति) पर भाजपा से भगवान देवी व सपा से स्नेहलता  
4. गंगीरी (छर्रा-अन्य पिछड़ा वर्ग) पर भाजपा से राकेश यादव व सपा से वीरवती देवी।
5. गोंडा (अनारक्षित) पर भाजपा से नरेंद्र चौधरी।
6. चंडौस (महिला) पर भाजपा से सीमा सिंह।
7. जवां (अनारक्षित) पर भाजपा से हरेंद्र सिंह।
8. टप्पल (अनारक्षित) पर भाजपा से निवर्तमान ब्लाक प्रमुख बीना देवी।
9. धनीपुर (अनुसूचित जाति महिला) पर भाजपा से पूजा दिवाकर।
10. बिजौली (अन्य पिछड़ा वर्ग) पर भाजपा से उमेश यादव।
11. लोधा (अनारक्षित) पर भाजपा से गुंजन सिंह व उनके पति हरेंद्र सिंह।
12. खैर (महिला) पर पूर्व विधायक पुत्रवधु निर्दल सौम्या गौड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed