{"_id":"65ec8dfc1b4f1a9e3f036ded","slug":"72843-cases-settled-in-aligarh-lok-adalat-more-than-rs-31-crore-recovered-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Adalat: एक दिन में निपटाए 72843 मुकदमे, वसूले 31 करोड़ से अधिक, एक साथ भेजे गए 46 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Adalat: एक दिन में निपटाए 72843 मुकदमे, वसूले 31 करोड़ से अधिक, एक साथ भेजे गए 46 जोड़े
Sat, 09 Mar 2024 09:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2024 09:57 PM IST
सार
अलीगढ़ में लाेक अदालत का आयोजन किया गया। सुलह समझौते के आधार पर 72843 मुकदमों का निस्तारण 319034538.90 रुपया अर्थदंड वसूला गया। 46 जोड़ों को आपसी बातचीत से एक साथ घर भेजा।
विज्ञापन
अलीगढ़ में लोक अदालत का शुभारंभ करते जिला जज संजीव कुमार
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 9 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया गया। दीवानी सहित सभी बाह्य न्यायालयों में इस दौरान दिन भर मेले जैसा नजारा रहा। इस आयोजन के दौरान सुलह समझौते के आधार पर 72843 मुकदमों का निस्तारण 319034538.90 रुपया अर्थदंड वसूला गया। इस दौरान जिला जज संजीव कुमार ने लोक अदालत का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजन का शुभारंभ करते हुए प्राधिकरण अध्यक्ष/जिला जज संजीव कुमार ने कहा कि लोक अदालत में सुलह समझौते से वाद निस्तारित किए जाते हैं। इससे वादकारियों को भारी राहत मिलने के साथ मुकदमों का बोझ भी कम होता है। इस मौके पर उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस दौरान दिन भर में विभिन्न प्रकार के लंबित 19249 मुकदमों का निस्तारण कर कुल 147884909.90 अर्थदंड के तौर पर धनराशि वसूल की गई। वहीं प्रीलिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किए गए मामलों में बैंक, वित्तीय संस्था, दूरभाष, मोबाइल कंपनी आदि के 53594 मुकदमों का निस्तारण का 171149629 रुपये अर्थदंड के तौर पर वसूल किए गए। इस तरह दिन भर में कुल 72843 मुकदमों का निस्तारण का 319034538.90 रुपया अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन
इस मौके पर एमएसीटी के पीठासीन अधिकारी जयसिंह पुंढीर, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार अग्रवाल, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार, लोक अदालत के नोडल अधिकारी एडीजे सुभाष चन्द्रा, सिविल बार व बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बैकों के प्रबंधकगण, कर्मचारीगण, वादकारीगण, अधिवक्तागण आदि उपस्थित रहे। इस आयोजन का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिनेश कुमार नागर द्वारा किया गया। इस मौके पर सोहन लाल, मनोज कुमार, ऋषि कुमार, राहुल कुमार, विनोद कुमार, बृजेश कुमार, दिनेश सैनी, नरसिंह आदि कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
एक साथ भेजे गए जोड़े
इस दौरान परिवार न्यायालय के पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने 10, अपर परिवर न्यायालय चार ललिता गुप्ता ने 7, अपर परिवार न्यायालय तीन ज्योति ने 17, अपर परिवार न्यायालय प्रथम नूपुर ने 1 व अपर परिवार न्यायालय दो ज्ञानेन्द्र सिंह द्वितीय ने 6 जोड़ों को सुलह समझौते के आधार पर साथ भेजा। वहीं प्रीलिटिगेशन में 5 जोड़ों को साथ भेजा गया। इस दौरान काउंसलर अधिवक्ता योगेश सारस्वत भी सक्रिय रहे।
ये भी निपटाए गए मुकदमे
- स्थायी लोक अदालत में अध्यक्ष उपेंद्र कुमार व सदस्य सत्यदेव व आरती ने छह वादों का निस्तारण का 98,148 रुपये अवार्ड किए।
- ईसी एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रवीन कुमार पांडेय की अदालत से विद्युत अधिनियम के 272 मुकदमे निस्तारित कर 1064500 का अर्थ दंड दिया गया। इस दौरान विद्युत विभाग के अधिवक्ता प्रमोद कुमार कुलश्रेष्ठ भी सक्रिय रहे।