फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   या ब

या ब

Mon, 25 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
या ब
सैंपलिंग के दौरान सिकंदराराऊ में जमकर हंगामा
विज्ञापन


क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ।

नगर में सोमवार को अलीगढ़, एटा और कासगंज की एफडीए टीम ने खाने-पीने की चीजों के नमूने भरने के लिए अभियान चलाया। दूध, खोवा और पनीर के सैंपल लेने के बाद जब टीम कस्बे के बाजार मंडी गांधीगंज पहुंची तथा मसाले के सैंपल लिए तो व्यापारियों ने इकट्ठा होकर टीम के हाथ से सैंपल छीन लिए। एक दुकानदार ने सैंपलिंग ही नहीं करने दी।

एफडीए अधिकारियों ने सैंपल छीनने की रिपोर्ट एक व्यापारी के खिलाफ दर्ज करा दी है। सैंपल नहीं लेने देने वाले व्यापारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कस्बे के किराना व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर गए।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को एफडीए के कासगंज प्रमुख धर्मेंद्र द्विवेदी, एटा के अनिल यादव, कासगंज के सुभाष सोनकर और मंडलीय अधिकारी अलीगढ़ एके वर्मा ने कोतवाली से पुलिस को लेकर सबसे पहले मोहल्ला खिजरगंज में वसीम अली बेग के यहां छापा मारा। यहां से टीम ने खोवा और पनीर के सैंपल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर दस किलो दूध, जिसका दही जमना बताया गया, को टीम ने खराब पाया। उसे बहा दिया गया। इसके पश्चात कासगंज रोड स्थित बालाजी डेयरी कैंपस में खड़े दूध टैंकर से दूध के सैंपल लिए। यहां के बाद टीम पुलिस के साथ नगर के मंडी गांधीगंज बाजार में पहुंची। यहां टीम ने धीरज पुत्र रमेश माहेश्वरी के यहां से मसाले के सैंपल लिए। इस दौरान व्यापारी इकट्ठे होकर आ गए। टीम के हाथ से सैंपल छीन लिए।

इस दौरान पुलिस ने सैंपल बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। मंडी में ही प्रखर वार्ष्णेय के यहां टीम को सैंपलिंग नहीं करने दी गई। यहां पर व्यापारियों तथा एफडीए टीम के मध्य जमकर नोक-झोंक हुई, जिससे वहां अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया। मंडी में असफल होने के बाद अधिकारीगण कोतवाली पर पहुंच गए।


धीरज के खिलाफ सुभाष सोनकर ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और सैंपल छीनने की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। प्रखर वार्ष्णेय के खिलाफ विभागीय धारा के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के डर से कस्बे के अधिकांश किराना व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed