{"_id":"5a80a35c4f1c1ba0268b99c7","slug":"71518379868-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांड एंबेसडर बनकर एएमयू का गौरव बढ़ा रहे पूर्व छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांड एंबेसडर बनकर एएमयू का गौरव बढ़ा रहे पूर्व छात्र
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि एएमयू के पूर्व छात्र न केवल अपने देश बल्कि विदेशों में अपनी मातृ संस्था का ब्रांड एंबेसडर बनकर संस्था के नाम को गौरवान्वित कर रहे हैं। उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दिये जा रहे योगदान से विश्वविद्यालय का गौरव और बुलंद हो रहा है।
प्रो. तारिक मंसूर रविवार को यूनिवर्सिटी पालीटेक्निक एल्युमनाई मीट - 18 को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों से करीब 150 पूर्व छात्र शामिल हुए।
कुलपति प्रो. मंसूर ने कहा कि व्यस्त जीवन में समय निकालकर इतनी संख्या में आना पूर्व छात्रों के इस संस्था के प्रति अगाध प्रेम को दर्शाता है। मौजूदा प्रशासन इस रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग संकाय के डीन प्रो. मुहम्मद इदरीश ने कहा कि पूर्व छात्र जिस संस्था या उद्योग से जुड़े हैं, वहां पर पालीटेक्निक के छात्रों को अवसर उपलब्ध कराकर इस संस्था की मदद कर सकते हैं। पूर्व छात्र इंजीनियर महेश चंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि करीब 50 साल बाद अपनी संस्था में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
प्रिंसिपल प्रो. इंजी. मुहम्मद खालिद जमीर कुरैशी ने अतिथियों का स्वागत एवं मीट के आयोजक सचिव इंजी. मुहम्मद मोहसिन खान ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. अरशद हुसैन ने किया। अरीबा हसन ने नज्म पेश की। मीट को लेकर यूनिवर्सिटी पालीटेक्निक को दुलहन की तरह सजाया गया था। वर्षों बाद कैंपस में पहुंचे पूर्व छात्र दिन भर पुरानी यादों में खोये रहे।