{"_id":"59bd8f5a4f1c1b98688b4ff6","slug":"71505595226-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में साढ़े तीन लाख रुपये का तारकोल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में साढ़े तीन लाख रुपये का तारकोल चोरी
Updated Sun, 17 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3.50 लाख रुपये का 45 ड्रम सरकारी तारकोल चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।
तहसील क्षेत्र के गांव नगला लोधा में सड़क बनाने के लिए साइड पर रखा 45 ड्रम तारकोल बदमाश चुरा ले गए। तारकोल की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है। ठेकेदार ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी है। कुछ लोगों पर इस घटना को अंजाम देने का शक जताया जा रहा है।
कोतवाली के गांव नगला लोधा के आसपास सड़क निर्माण व गड्ढा मुक्त अभियान के तहत विभिन्न गांवों के जाने वाली सड़कों को बनाने का कार्य चल रहा है। इसमें से कुछ सड़क पीडब्ल्यूडी व मंडी समिति की ओर से बनाई जा रही है। कुछ सड़कों का टेंडर निकालकर ठेकेदारों के द्वारा निर्माण कार्य विभाग करा रहा है। गांव नगला लोधा के निकट एक स्थान पर करीब 45 ड्रम तारकोल रखा था।
शुक्रवार रात 45 ड्रम तारकोल बदमाश किसी वाहन में लाद ले गए। सुबह होने पर घटना की जानकारी मिली तो विभाग में अफरा तफरी मच गई। काफी पड़ताल के बाद भी तारकोल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
3.50 लाख रुपये के करीब की कीमत का नुकसान होने पर बढ़ौली निवासी ठेकेदार जैनपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी है। इस मामले में आसपास के ही कुछ लोगों पर शक जताया जा रहा है।