फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   64 infected, including four from DM office and eight from Mahendranagar

डीएम कार्यालय के पांच व महेंद्रनगर के आठ लोगों सहित 64 संक्रमित

Tue, 18 Aug 2020 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
64 infected, including four from DM office and eight from Mahendranagar
जिलाधिकारी कार्यालय के पांच और महेंद्रनगर के आठ सहित 64 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। कोरोना की चपेट में आए लोगों में युवाओं की संख्या 50 प्रतिशत है। वहीं 64 संक्रमितों में 17 महिलाएं हैं। जनपद में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2602 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में सोमवार को 64 लोग संक्रमित पाए गए हैं। महेंद्रनगर के आठ, मानिक चौक, डीएम ऑफिस के पांच और समद रोड के चार लोग संक्रमित हैं। बापूनगर सासनीगेट, शास्त्रीनगर और सूर्य सरोवर कॉलोनी के तीन-तीन लोग चपेट में आए हैं। पुलिस लाइन और एसजेडी हॉस्पिटल के दो-दो और थाना देहलीगेट का एक जवान संक्रमित पाया गया है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 हॉस्पिटल एवं होम आइसोलेट किया जा रहा है। संक्रमित लोगों के परिजनों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जा रहा है। संपर्क में आए लोगों का भी नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ व डीएमओ की रिपोर्ट निगेटिव
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसीएमओ एवं डीएमओ सहित कई अधिकारियों की रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। जिला प्रशासन के 30 वर्षीय वरिष्ठ अधिकारी के संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई थी। पिछले कुछ दिनों में जिला प्रशासन के अधिकारी दो बार सीएमओ आफिस में आए थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वह दिन में कई मीटिंग करते थे। इसी को देखते हुए विभाग में कई रिक्त स्थानों को भरने के लिए चल रहे साक्षात्कार प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि विभाग द्वारा अपरिहार्य कारण बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed