फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   6.32 lakh rupees approved for the construction of three roads.

Aligarh News: तीन मार्गों के निर्माण के लिए 6.32 लाख रुपये मंजूर

Sat, 14 Mar 2026 02:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
6.32 lakh rupees approved for the construction of three roads.
शासन से विधानसभा क्षेत्र में तीन सड़कों के निर्माण के लिए 6.32 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। लोकनिर्माण ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अनुसार नरौना बरला मार्ग स्थित रहमापुर से नगला चौचई संपर्क मार्ग तक सामान्य मरम्मत कार्य के लिए 2.67 लाख रुपये, बिलौना चितरासी संपर्क मार्ग से नगला सुम्मेर मार्ग के लिए 1.60 लाख रुपये, सांकरा मार्ग पर कैंची पुलिया से ग्राम सभा हैवतपुर तक मार्ग के लिए 2.05 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। इससे सड़कों पर हो रहे गड्डों को भरा जाएगा। काफी समय से लोग सड़क को गड्डा मुक्त कराने की मांग कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 17 मार्च तक टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत राजपूत ने कहा कि क्षेत्र की सभी सड़कें जल्द ही गड्ढा मुक्त होंगी। जनप्रतिनिधि जनता को सड़कों पर बेहतर आवागमन की सुविधा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed