{"_id":"5cbf75a3bdec22140e1098e4","slug":"61556051363-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरती से पहले पीएसी में ट्रेनिंग की तैयारियों पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरती से पहले पीएसी में ट्रेनिंग की तैयारियों पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रदेश में पीएसी बड़े पैमाने पर भरती होने जा रही हैं, इसे लेकर अभी से ट्रेनिंग की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। साथ में अत्याधुनिक हथियार एमपी-5 का प्रशिक्षण भी शुरू कराया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को यहां 38वीं वाहिनी पीएसी के वार्षिक निरीक्षण को पहुंचे आईजी पीएसी वेस्ट जोन अमित चंद्रा ने आवश्यक निर्देश दिए।
उनका 38वीं पीएसी का निरीक्षण पूरा हो गया है और अब वह बुधवार को 45वीं वाहिनी पीएसी का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पीएसीकर्मियों के मनोबल को ऊंचा रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उनकी समस्याओं के हर संभव समाधान की कोशिश की जा रही है।
मुरादाबाद पीएसी वेस्ट जोन के आईजी अमित चंद्रा ने सोमवार को यहां पहुंचकर सालाना निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान परेड, कार्यालय, प्रशिक्षण, चुनाव ड्यूटी, कार्यालय आदि का जायजा दो दिन तक लिया। इस दौरान अधिकारियों संग बैठक ली। अब बुधवार को 45वीं वाहिनी का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान उनकी अगवानी में पीएसी 38 के सेनानायक अनीस अहमद अंसारी व पीएसी 45 के सेनानायक डॉ.संजय सिंह मौजूद रहे। मंगलवार को दोनों बटालियन की संयुक्त परेड भी हुई। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश में बहुत जल्द पीएसी में नई भरती बड़े पैमाने पर होने जा रही है। इसके लिए अलीगढ़ की दोनों बटालियन में ट्रेनिंग सेंटर होगा।
अब तक यहां 300-300 की ट्रेनिंग हो सकती है। प्रयास किया जा रहा है कि यहां की ट्रेनिंग क्षमता बढ़ाई जाए। इसके लिए यहां बैरक आदि का निर्माण भी कराया जा रहा है।
इसके अलावा ट्रेनिंग संबंधी अन्य तैयारियों पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा पीएसीकर्मियों के मनोबल का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पीएसी की चुनाव ड्यूटी में क्या भूमिका है, इस पर भी ध्यान रखा जा रहा है।