फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   16 एसीएम की गाड़ी रौदने का प्रयास करने वाला चालक दबोचा

16 एसीएम की गाड़ी रौदने का प्रयास करने वाला चालक दबोचा

Sun, 17 Jun 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
16 एसीएम की गाड़ी रौदने का प्रयास करने वाला चालक दबोचा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नुमाइश मैदान पर अवैध रूप से खड़े होने वाले बालू-बदरपुर के ट्रकों की चेकिंग से बचने के लिए भागते समय सारसौल चौराहे पर अपर नगर मजिस्ट्रेट की गाड़ी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश करने वाला चालक बन्नादेवी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।

बताते चलें कि डीएम के आदेश पर एसीएम द्वितीय एके त्रिपाठी के नेतृत्व में शुक्रवार को चेकिंग कर रही आरटीओ, ट्रैफिक पुलिस, थाना बन्नादेवी एवं सिविल लाइंस पुलिस टीम से बचने के लिए सुबह पांच बजे के करीब ट्रक संख्या यूपी 81 बीटी-7853 के चालक अचानक भाग निकला था।
विज्ञापन


उसका पीछा करते हुए एसीएम एके त्रिपाठी ने अपनी सरकारी गाड़ी उसके पीछे लगा दी। सारसौल चौराहे पर उनकी गाड़ी ने ट्रक को रांग साइड से ओवरटेक कर आगे गाड़ी अड़ाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन जब चालक ने गाड़ी की रफ्तार कम नहीं की और गाड़ी को रौंदने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीएम के चालक द्वारा ऐन मौके पर गाड़ी बैक कर बचने के बाद गभाना की ओर भागता ट्रक चालक सारसौल चौकी के आगे इंडियन पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर फरार हो गया था।

उसे मुखबिर की सूचना पर बन्नादेवी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चालक का नाम नगला ठेकेदार हरदुआगंज निवासी हरीश कुमार सिंह पुत्र रहीस पाल सिंह बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

अब 1500 रुपये प्रतिदिन शुल्क देकर नुमाइश ग्राउंड में खड़े होंगे ट्रक
नुमाइश ग्राउंड पर अब ट्रक आपरेटर्स के ट्रक 1500 रुपये प्रतिदिन किराया देकर खड़े होंगे। नुमाइश कर्मी उनसे यह शुल्क वसूलेंगे। ट्रांसपोर्टरों की परेशानी को देखते हुए डीएम ने पार्किंग का ठेका उठने तक यह व्यवस्था कर दी है। इधर शुक्रवार को अवैध रूप से नुमाइश मैदान में खड़े करीब 70 ट्रकों से 15-15 हजार रुपये के हिसाब से 1.05 लाख रुपया जुर्माना वसूला गया है।

नुमाइश ग्राउंड पर पार्किंग का ठेका न उठने के बावजूद अवैध रूप से खड़े होने वाले ट्रकों के खिलाफ एसीएम द्वितीय एके त्रिपाठी के नेतृत्व में आरटीओ एवं पुलिस टीमों ने कार्रवाई की थी। डीएम के आदेश पर सभी पर 15-15 हजार रुपया जुर्माना लगाया गया। जो सभी आपरेटर्स ने शनिवार को जमा कर दिया।

इस मामले में ट्रक आपरेटर्स ने डीएम से मुलाकात कर ट्रक खड़ा करने के लिए नुमाइश मैदान के सिवाय कोई स्थान न होने की समस्या बताई थी। इस पर विचार के उपरांत तय किया गया कि सभी आपरेटर्स ने प्रतिदिन प्रति ट्रक 1500 रुपया शुल्क वसूला जाए।

यह शुल्क नुमाइश प्रशासन के कर्मचारी वसूल करेंगे। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि नुमाइश प्रभारी एवं एडीएम सिटी को कर्मचारियों का इंतजाम करने को कहा गया है। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक अधिकृत रूप से पार्किंग का ठेका नहीं उठ जारी।


उन्होंने बताया कि आरटीओ द्वारा ओवरलोडिंग के चलते किये गए 69 ट्रकों के चालान आन लाइन जमा होंगे। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि नुमाइश मैदान में केवल वही ट्रक खड़े हो सकेंगे, जो खनन के निर्धारित मानकों को पूरा करते हो, ओवरलोड एवं बिना मानकों के खनन कर माल लाने वाले ट्रकों को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed