{"_id":"59bae11a4f1c1b1d688b49eb","slug":"61505419546-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंसे भारतीयों के लिए गांधी जयंती पर लांच होगा पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंसे भारतीयों के लिए गांधी जयंती पर लांच होगा पोर्टल
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंसे भारतीयों के लिए गांधी जयंती पर लांच होगा पोर्टल
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने के लिए तैयार किया गया पोर्टल अगले महीने गांधी जयंती पर लांच किया जाएगा। इस पोर्टल को अलीगढ़ के युवा समाज सेवी रूपेश पाठक जो दुबई में रहते हैं, शुरू कर रहे हैं। इस पोर्टल के माध्यम से नैतिक, आर्थिक और दस्तावेजी सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।
रूपेश पाठक ने बताया कि खाड़ी देशों में ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में अधिकांश भारतीय आ तो जाते हैं, लेकिन यहां स्थितियां कुछ और ही होती हैं। अधिकांश मामलों में खाड़ी देश में पहुंचते ही नौकरी के लिए आने वाले व्यक्ति का पासपोर्ट जब्त कर लिया जाता है। ऐेसे में वह वहां फंसकर रह जाता है। पिछले दिनों रूपेश पाठक ने ऐसे ही सऊदी अरब में फंसे युवक को सकुशल वहां से निकलवाने में सहायता की थी।
अब रूपेश दो अक्तूबर को ‘गैर देशों में फंसे भारतीयों की मदद’ नाम से पोर्टल लांच कर रहे हैं। रूपेश कहते हैं कि फंसे हुए भारतीयों को निकालने की एक वैधानिक प्रक्रिया है, जिसे अधिकांश फंसे हुए लोग जानते नहीं है। उन्हें पोर्टल पर सभी जानकारी दी जाएगी।