फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बीफार्मा, एमबीए व एमसीए कोर्स लाने की कवायत

बीफार्मा, एमबीए व एमसीए कोर्स लाने की कवायत

Sun, 16 Jul 2017 02:02 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
बीफार्मा, एमबीए व एमसीए कोर्स लाने की कवायत
बीफार्मा, एमबीए व एमसीए कोर्स लाने की कवायद
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

उन विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है, जिन्होंने एक-दो साल में दूसरे शहर में बीफार्मा, एमबीए, एमसीए कोर्स करने का मन बना रखा था। पर, अब डीएस कॉलेज इन कोर्सों को लाकर उनके ख्वाब को उन्हीं के शहर में पूरा करने जा रहा है। इस दिशा में कवायद शुरू हो गई है।

कॉलेज में महीनों से स्ववित्त पोषित बीफार्मा, एमबीए, एमसीए कोर्स को शुरू करने को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं। कोर्स संचालित करने के लिए कैसा इंफ्रास्ट्रक्चर होना चाहिए? कितना बजट आएगा? कितने सीटें लायी जाएं? सहित कई बिंदुओं पर कॉलेज प्रबंध समिति, प्राचार्य व शिक्षकों के बीच मंथन हो रहा है।
विज्ञापन


यह कोर्स पुराने हॉस्टल में चलेगा, जो वर्षों पहले बंद हो चुका है, जिसे ध्वस्त कर दिया गया है। हॉस्टल में तकरीबन 20-25 कमरे थे। मेस और छोटा सा मैदान भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसी जगह नई बिल्ंिडग बनेगी। प्राचार्य डॉ. ओपी बंसल ने कहा कि निश्चित रूप से यह शहर के लिए अच्छी खबर होगी, जब इन नए कोर्सों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

वैसे भी कॉलेज नए कोर्स लाने का हमेशा पक्षधर रहा है। उदाहरण के लिए बीएएलएलबी, बीसीए। उन्होंने कहा कि इन कोर्सों को लेकर प्रबंध समिति गंभीर है। उन्हें उम्मीद है कि कोर्स लाने में वे सफल होंगे।


बीकॉम की प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित
श्री टीकाराम महाविद्यालय में बीकॉम की प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 17 जुलाई को प्रवेश होंगे। प्राचार्य डॉ. चंद्रकांता अग्रवाल ने बताया कि बीए व बीएससी की प्रवेश परीक्षा के परिणाम 17 जुलाई को शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed