फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   6022 students gave the National Achievement Exam in the district

अलीगढ़ः जिले में 6022 छात्रों ने दी नेशनल अचीवमेंट परीक्षा

Sat, 13 Nov 2021 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
6022 students gave the National Achievement Exam in the district
श्री महेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज में नेशनल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा देती छात्राएं । - फोटो : CITY OFFICE
नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2021 की परीक्षा अतरौली के गांव चकाथल स्थित चौ. रिसाल सिंह इंटर कॉलेज में नहीं हुई। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने विद्यालय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस संबंध में प्रबंधन का कहना है कि कोरोना के चलते काफी कम संख्या में बच्चे आ रहे हैं। एक दिन पहले दी गई जानकारी के चलते शुक्रवार को बच्चे एकत्रित नहीं कर सके। वहीं, जिले के 212 स्कूलों में 6022 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा से ही जनपद और उत्तर प्रदेश की रैंकिंग तय होती है।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से देश में हर तीन साल में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (नेशनल अचीवमेंट सर्वे) परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें कक्षा तीन, पांच आठ और कक्षा दस के विद्यार्थियों का गणित, भाषा, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय का स्तर प्राप्त किया जाता है। इसके आधार पर सरकार और शिक्षा मंत्रालय शिक्षा नीति बनाते हैं। शुक्रवार को नास (नेशनल अचीवमेंट सर्वे) 2021 की परीक्षा जनपद के 213 स्कूलों में प्रस्तावित थी। परीक्षा में 212 स्कूलों में 6022 विद्यार्थी शामिल हुए। अतरौली के चकाथल स्थित चौ. रिसाल सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा दस के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। उप प्रबंधक जसवेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना के चलते बच्चे ऑनलाइन और कोचिंग में पढ़ाई कर रहे हैं। एक दिन पहले परीक्षा की जानकारी मिली थी। परीक्षा के लिए कुछ एक विद्यार्थी तैयार भी हुए, जो किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। इस मामले में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने विद्यालय प्रबंधन को कारण बटाओ नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed