फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   100 रुपयों में ले लो एक बोरी आलू

100 रुपयों में ले लो एक बोरी आलू

Tue, 05 Dec 2017 02:14 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
100 रुपयों में ले लो एक बोरी आलू
100 रुपये में ले लो एक बोरी आलू
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

बाबूजी 100 रुपये में पूरी बोरी ले लो। अरे सुनो तो सही, इससे सस्ता नहीं मिलेगा। महानगर के बाहरी इलाकों में मिनी ट्रक, ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों में आलू की बोरियां लादे किसान इन दिनों कौतूहल का विषय बने हुए हैं।

दरअसल निर्धारित समयावधि पूरी होने के बाद संचालकों ने कोल्ड स्टोरों से पुराना आलू बाहर निकाल दिया है। इसके चक्कर में किसान लागत निकालने के लिए मारा-मारा फिर रहा है।
विज्ञापन


मजबूरन वह शहर के बाहरी इलाकों, प्रमुख चौराहों पर बोली लगाकर आलू बेचने पर मजबूर है। बताते चलें कि कोल्ड स्टोरेज स्वामी आमतौर पर 30 नवंबर तक आलू निकाल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल उन्हें कोल्ड के मेंटेनेंस, सफाई आदि के लिए तीन माह का समय मिलता है। ऐसे में पुराना आलू भरा होने पर यह काम नहीं हो सकेंगे। यदि कोई आलू नहीं निकालता है तो उससे स्पष्ट कह दिया जाता है कि अब आलू पर उसकी मालियत नहीं रहेगी। बेवजह किराया और भरना होगा।

किसानों के बोल
- पीएसी के सामने छोटा हाथी में रखकर 100 रुपये बोरी के हिसाब से आलू बेच रहे साधू आश्रम निवासी हेतराम एवं बिरजो ने बताया कि कोल्ड वाले ने तो आलू फिंकवा दिया है। कोल्ड में रखने से भी फायदा नहीं है। संचालक ने स्पष्ट कहा है कि 30 नवंबर के बाद आलू रखोगे तो उस पर तुम्हारा अधिकार नहीं रहेगा। किराया देना पड़ेगा, अलग से।
- क्वार्सी चौराहे के पास ट्रैक्टर में आलू भरकर बेच रहे गांव भवनगढ़ी निवासी राकेश और सोमवीर ने बताया कि पिछले सीजन में आलू की जबर्दस्त फसल हुई थी। सोचा था कि अच्छा मुनाफा कमाएंगे, लेकिन पूरा सीजन इसी आस में बीत गया। आलू तो बिका नहीं, फिंकने की नौबत है। इस वजह से इसे औने पौने दाम में बेचकर कम से कम लागत ही निकालने की कोशिश कर रहे हैं।


शान से बिक रहा नया आलू
अलीगढ़। धनीपुर मंडी समेत अन्य मंडियों में पंजाब का नया आलू आ गया है। मंडी में तो इसके दाम 700 रुपये बोरी यानी कि 12 रुपये किलो हैं। लेकिन पॉश कालोनियाें में ढकेल एवं शहरी इलाकों की सब्जियाें की दुकानों पर यह आलू 15 से 25 रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed