फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तुष्टीकरण के चलते जोड़ी गई धारा 35ए :आशुतोष

तुष्टीकरण के चलते जोड़ी गई धारा 35ए :आशुतोष

Mon, 13 Nov 2017 01:26 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
तुष्टीकरण के चलते जोड़ी गई धारा 35ए :आशुतोष
तुष्टीकरण के चलते जोड़ी गई धारा 35ए : आशुतोष
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

एसवी कॉलेज के रघुनाथ हॉल में जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र के सेमिनार में केंद्र के निदेशक आशुतोष भटनागर ने कहा कि जम्मू कश्मीर की समस्या की मूल वजह धारा 370 नहीं, बल्कि 35 ए है। इससे शेष भारत से अलग-थलग है। तत्कालीन सत्ताधीशों ने अपने स्वार्थ और तुष्टिकरण नीति के चलते धारा 35 ए जोड़ी।

उन्होंने कहा कि इस धारा से दलित समाज आज तक तरक्की नहीं कर पाया है। 70 साल पहले पाकिस्तान से आए शरणार्थी आज भी शरणार्थी बने हुए हैं। उन्हें आज तक निवास प्रमाण पत्र प्रदान नहीं किए गए।
विज्ञापन


यह सब 35ए के कारण ही हुआ है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष शेखर सर्राफ ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होकर अपने भविष्य का चिंतन मनन करना चाहिए।

अधिवक्ता नीरव अरोड़ा ने कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा है और जिस तरह से पूरे देशभर में संविधान लागू है, उसी तरीके से कश्मीर में संविधान लागू होना चाहिए। इस दौरान लोगों ने कश्मीर समस्या पर प्रश्न किए, जिसका जवाब आशुतोष ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन इंद्रहास चौहान ने किया। इस मौके पर सह संयोजक अनुज कुमार, वर्षा गुप्ता, डॉ. नीलम गुप्ता, डॉ. विश्वमित्र आर्य, फकीर बाबा, विभाग संघ चालक राजकुमार सिंह, हेमेंद्र, प्रमोद भारद्वाज, सह महानगर कार्यवाह पवन लड्डू, प्रमोद कुमार सिंह, मुकेश तोमर, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed