{"_id":"596e6cfa4f1c1b6a348b46c8","slug":"5000-religion-warriors-will-be-formed-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बनेंगे 5000 धर्म योद्धा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बनेंगे 5000 धर्म योद्धा
कौशल कुमार ओझा
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुओं की रक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद जिले में 5000 धर्म योद्धा तैयार करेगी। यह कमांडो की तरह अपने कार्यों को अंजाम देंगे। शौर्य प्रशिक्षण प्राप्त बजरंग दल कार्यकर्ता इसके लिए पात्र होंगे।
आगरा रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 14 से 16 जुलाई के बीच आयोजित विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय बैठक में धर्म योद्धा बनाने का निर्णय लिया गया। इसमें विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया स्वयं मौजूद थे। अब सितंबर से बजरंग दल में भर्ती अभियान शुरू होने जा रहा है।
शहर एवं देहात मिलाकर जनपद में 35 हजार युवाओं को भर्ती करने की योजना है। विहिप के विभाग प्रमुख राम कुमार आर्य ने बताया कि जनपद में 5000 धर्म योद्धा बनाए जाएंगे। 1984 के बाद से अब तक शौर्य प्रशिक्षण प्राप्त स्वस्थ कार्यकर्ता इसके लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन
ये योद्धा गो तस्करी और लव जेहाद को रोकने का काम करेेंगे। इसके अतिरिक्त हिंदू बहन-बेटियों की रक्षा, मठ-मंदिरों, संत समाज की रक्षा एवं राष्ट्र विरोधियों को बेनकाब करेंगे।
उल्लेखनीय है कि हथियारों के प्रशिक्षण एवं मुस्लिम विरोधी टीका टिप्पणी को लेकर विहिप एवं बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण शिविर हमेशा सुर्खियों में रहा है। इसमें कार्यकर्ताओं को लाठी, तलवार से लेकर अन्य हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। पिछले साल अलीगढ़ में दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण शिविर में हथियार प्रशिक्षण को लेकर काफी हंगामा हुआ था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गो रक्षा के नाम पर हिंसा को लेकर सख्त टिप्पणी कर चुके हैं। गो हत्या के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ राज्य सरकार से कार्रवाई करने को कहा है। जबकि प्रधानमंत्री के बयान के समय ही अलीगढ़ में डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया गो रक्षा एवं राम मंदिर मुद्दे को हवा देने में जुटे थे।
उनका कहना था कि गो हत्या करने वालों को फांसी की सजा का कानून बनाया जाए। डॉ. तोगड़िया की मौजूदगी में ही प्रांतीय बैठक में धर्म योद्धा तैयार करने का भी निर्णय हुआ। भाजपा और आरएसएस में इस बात को लेकर चर्चा है, लेकिन कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।