{"_id":"66abc2a98b0fd5601d0f5fc0","slug":"500-graves-filled-with-rain-water-due-to-collapse-of-cemetery-wall-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कब्रिस्तान की दीवार गिरी, 500 कब्रों में भरा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कब्रिस्तान की दीवार गिरी, 500 कब्रों में भरा बारिश का पानी
Fri, 02 Aug 2024 02:46 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 02 Aug 2024 02:46 AM IST
सार
कब्रिस्तान की दो फुट की दीवार पानी में डूबी रहती है। पानी में डूबे रहने से कमजोर दीवार शाम 7 बजे से गिर गई। दीवार गिरने से बारिश का पानी कब्रिस्तान में भर गया और कब्रों में चला गया।
विज्ञापन
कब्रिस्तान की गिरी हुई दीवार
- फोटो : संवाद
विस्तार
बारिश के पानी से 1 अगस्त को शाहजमाल स्थित कब्रिस्तान की 25 फुट की दीवार गिर गई। इससे बारिश का पानी 500 कब्रों में भर गया।
विज्ञापन
खैर बाईपास मार्ग से शाहजमाल इलाका नीचे है। इसलिए बाईपास मार्ग से बारिश का पानी बहकर शाहजमाल में आ जाता है, जिससे कब्रिस्तान की दो फुट की दीवार पानी में डूबी रहती है। पानी में डूबे रहने से कमजोर दीवार शाम 7 बजे से गिर गई। कब्रिस्तान की दीवार गिर गई, जो करीब 25 फुट लंबी, 14 इंच चौड़ी और 8 फुट ऊंची थी। यह दीवार वर्ष 1997 में बनी थी।
विज्ञापन
दीवार गिरने से बारिश का पानी कब्रिस्तान में भर गया और कब्रों में चला गया। कब्रिस्तान में पानी भरने के बारे में वक्फ-63 दरगाह शाहजमाल के मुतवल्ली मोहम्मद मुईन ने बताया कि दीवार गिरने से करीब 500 कब्रों में बारिश का पानी भर गया है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी शहर मुफ्ती को दे दी गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि शाहजमाल में 2 अगस्त सुबह ही नगर निगम टीम जाएगी और पानी निकालने के लिए निरीक्षण करेगी। गिरी दीवार बनवाने के बारे में भी बातचीत की जाएगी।