{"_id":"5f948cc68ebc3e2787335bc7","slug":"5-90-crore-rupees-loan-given-to-5890-shopkeepers-city-office-news-ali2471306114","type":"story","status":"publish","title_hn":"5890 पटरी दुकानदारों को 5.89 करोड़ का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5890 पटरी दुकानदारों को 5.89 करोड़ का ऋण
विज्ञापन
पटरी दुकानदारों को 10 हजार रुपये ऋण देकर व्यवसाय बढ़ाने को प्रेरित करने के लिए लागू प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में शनिवार को भी ऋण वितरण हुआ। नवरात्रि के अवकाश के बावजूद बैंक शाखाएं खुली। पूरे दिन में जिले की 295 बैंक शाखाओं के माध्यम से 1261 ऋण स्वीकृत किए गए। 1105 पटरी दुकानदारों को ऋण बांटा गया।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में कुल 8703 लोगो के ऋण स्वीकृत हो गए हैं। 5890 वेंडरों में 5.89 करोड़ का ऋण वितरित हो चुका है। ऋण वितरण में तेजी लाने और अधिक से अधिक वेंडरों तक लाभ पहुंचाने को मुख्यमंत्री के निर्देश पर शनिवार को भी जिले की बैंकों में काम हुआ। लीड बैंक मैनेजर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को 1261 ऋण आवेदन स्वीकार करते हुए 1105 लोगों को ऋण बांटा। कुल मिलाकर जिले में अब तक 8703 लोगों के ऋण स्वीकृत हो गए हैं। 5890 दुकानदारों को पैसा दे दिया गया है। शासन स्तर से जिले में 15 हजार पटरी दुकानदारों को 26 अक्तूबर तक लाभान्वित करने का लक्ष्य मिला है।
दो दिन में लक्ष्य पूरा करने की चिंता में छूट रहे पसीने
स्वनिधि योजना में तय लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 39.2 प्रगति से बैंक अफसरों में खलबली मची हुई है। अंतिम तिथि में मात्र दो दिन का समय शेष है। इतने कम समय मे लक्ष्य पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास चल रहे हैं। इन प्रयासों में वेंडर बाधा बने हैं। एलडीएम अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वेंडरों को फोन कर बैंक बुलाया जा रहा है, लेकिन त्योहारों पर दुकानदारी में व्यस्त होने की वजह से कम लोग बैंक आ रहे हैं।