फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   47.50 lakhs will have to be returned if possession of the flat is not given

Consumer Court: बिल्डर ने नहीं दिया फ्लैटों का कब्जा, ग्राहक को वापस करने होंगे 47.50 लाख

Fri, 05 Apr 2024 11:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 11:30 PM IST
सार

हसन मंजिल अमीर निशा स्थित नासेमान कंस्ट्रक्शन के स्वामी शकील खान ने अपने अपार्टमेंट में वादी व उनके रिश्तेदार असद उल्लाह के लिए दो फ्लैट बेचे। कुल 47 लाख 50 हजार रुपये की रकम देने पर जुलाई 2019 तक फ्लैट का कब्जा देने का वादा किया गया था, पर फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया गया।

विज्ञापन
47.50 lakhs will have to be returned if possession of the flat is not given
जिला उपभोक्ता फोरम अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तय रकम दिए जाने के बावजूद फ्लैट का कब्जा न देने के मामले में अलीगढ़ जिला उपभोक्ता आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए बिल्डर को ग्राहक के पक्ष में 47.50 लाख रुपये वापस करने का आदेश सुनाया है। यह आदेश आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश हसनैन कुरैशी, सदस्य आलोक उपाध्याय व पूर्णिमा सिंह की पीठ ने संयुक्त रूप से सुनाया है।

विज्ञापन


इस संबंध में दोदपुर सिविल लाइंस के मोहम्मद अहमद खान ने आयोग में अर्जी दायर की। जिसमें बताया कि उन्होंने हसन मंजिल अमीर निशा स्थित नासेमान कंस्ट्रक्शन के स्वामी शकील खान ने अपने अपार्टमेंट में वादी व उनके रिश्तेदार असद उल्लाह के लिए दो फ्लैट बेचे। जिनकी कीमत 57 लाख रुपये बताई गई। बातचीत के दौरान तय हुआ कि फ्लैट के निर्माण के दौरान 47 लाख रुपये देने होंगे। शेष 10 लाख रुपये बैनामे के समय दिए जाएंगे। इस सौदे के अनुसार 2 नवंबर 2017 को तीन लाख 50 हजार रुपये दे दिए गए। इसमें एक लाख रुपये नगद व दो लाख 50 हजार रुपये आनलाइन दिए थे। 
विज्ञापन


इसके बाद 43 लाख 50 हजार रुपये और दे दिए। कुल 47 लाख 50 हजार रुपये की रकम देने पर जुलाई 2019 तक फ्लैट का कब्जा देने का वादा किया गया। मगर नियत समय पर कब्जा नहीं दिया गया। जब कहा गया तो जुलाई 2022 में कब्जा दिलाने का भरोसा दिया गया, मगर आज तक नहीं दिया गया। कहने पर लगातार टालमटोल किया जाता रहा। मामले में सुनवाई करते हुए आयोग ने पीड़ित के पक्ष में आदेश दिया है। जमा की गई रकम 18 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed