फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   महिला अस्पताल में मदर्स केयर यूनिट

महिला अस्पताल में मदर्स केयर यूनिट

Mon, 19 Nov 2018 03:03 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में मदर्स केयर यूनिट
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मोहन लाल गौतम जिला महिला अस्पताल परिसर में करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई पांच मंजिला मदर्स एंड चाइल्ड केयर यूनिट को आंशिक रूप से शुरू कर दिया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जैसे जैसे डाक्टरों और अन्य स्टाफ की उपलब्धता होती जाएगी, अन्य सुविधाएं भी यहां पर शुरू कर दी जाएंगी।
100 बेड की क्षमता वाली मदर्स एंड चाइल्ड केयर यूनिट पिछले छह वर्षों से बन रही थी। पिछले कुछ महीनों पहले यह बनकर तैयार हो गई। लेकिन स्टाफ नहीं मिल पा रहा था। अब इस अस्पताल में टीकाकरण यूनिट, परिवार नियोजन की यूनिट शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान ने बताया कि लखनऊ में अस्पताल के लिए डाक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 15 डाक्टरों के इंटरव्यूह हुए हैं। जल्द ही वह अस्पताल को अपनी सेवाएं देने लगेंगे। इसके अलावा फार्मेसिस्टों को भर्ती हो चुकी है। अन्य स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है। अभी कुछ ही दिनों में यहां पर एक बाल रोग विशेषज्ञ और फार्मेसिस्ट की सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी। दवा वितरण का काम भी यहीं से होगा।
विज्ञापन

सबसे एडवांस चिकित्सा सुविधाएं होंगी
पांच मंजिला इस इमारत में लिफ्ट आदि की सुविधाओं के साथ ही सुपर स्पेशियलिटी अस्पातल में मिलने वाली सुविधाएं गर्भवती महिला को मिलेंगी। समय से पूर्व पैदा हुए बच्चों के लिए इनक्यूबेटर तो होगा ही। साथ ही प्रसव, सीजेरियन, ज्यादा क्षमता के आधुनिक आपरेशन थिएटर, आधुनिक बेड होंगे। बच्चों और महिला के स्वास्थ्य व पोषण के संबंध में भी यहां पर एक यूनिट काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed