फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सहायता राशि इकट्टा कर बाढ़ पीड़ितों को भेजेंगे भाजपाई

सहायता राशि इकट्टा कर बाढ़ पीड़ितों को भेजेंगे भाजपाई

Mon, 03 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
सहायता राशि इकट्टा कर बाढ़ पीड़ितों को भेजेंगे भाजपाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 5 एवं 6 सितंबर को केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए धनराशि इकट्ठा करेंगे। वहीं 8 सितंबर को पूरे प्रदेश में वीरांगना प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया जाएगा। रविवार को भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष दुबे बारहद्वारी स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ितों के लिए जमा सहायता राशि को ड्राफ्ट द्वारा मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष में भेजा जाएगा।

भाजयुमो कार्यकर्ता समाज में जाकर सहायता राशि इकट्ठा करेंगे। इसके अतिरिक्त रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में वीरांगना प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। अभिषेक दुबे ने कहा कि 8 सितंबर को पूरे प्रदेश में वीरांगना प्रशिक्षण अभियान चलाकर मातृशक्ति से रक्षासूत्र बंधवाकर उन्हें आत्म रक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। भाजयुमो के महानगर संयोजक योगेश वार्ष्णेय ने बताया कि केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि इकट्ठा करने का कार्यक्रम महानगर के सभी मंडलों में किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल शर्मा, अतुल राजा, पंकज शर्मा, निखिल माहेश्वरी, अमन गुप्ता, प्रतीक चौहान, जितेंद्र जीतू, नवीन बाल्मीक, हर्ष वार्ष्णेय, मनीष मिश्रा, गौरव अग्रवाल, दीपांशु चतुर्वेदी, तनुराग वार्ष्णेय, देव अग्रवाल, संजू मिश्रा, शिवम शर्मा, देव अग्रवाल, वैभव सैनी, कारण वार्ष्णेय, आशु गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed