फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ ने भी महसूस किया कंपन

अलीगढ़ ने भी महसूस किया कंपन

Thu, 07 Dec 2017 01:30 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ ने भी महसूस किया कंपन
अलीगढ़ ने भी महसूस किया धरती का कंपन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

बुधवार की रात दिल्ली एनसीआर में आए भूकंप के अलीगढ़ तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने के साथ ही कुछ लोग तो सड़कों पर आ गए। सबसे ज्यादा चिंता उन लोगों को हुई जो शहर के पुराने और गिरासू भवनों में रह रहे हैं। इस दौरान बहुमंजिला इमारतों में रात आठ बज कर 50 मिनट से लगभग डेढ़ मिनट तक कंपन महसूस किया गया।


बुधवार की रात को सर्द मौसम में अधिकांश लोग घरों के अंदर ही थे। तभी अचानक कुछ जमीन के हिलने जैसा अनुभव हुआ। जयगंज निवासी राहुल वार्ष्णेय, बंटी शर्मा, नितिन, अभिषेक वशिष्ठ, यूशांत मिश्रा आदि कहते हैं कि पहले तो वह कुछ समझ नहीं सके। लेकिन जब छत का पंखा हिलता देखा तो समझ आ गया कि भूकंप के झटके हैं। वह लोग नीचे सड़क तक आए, तब तक स्थिति सामान्य हो गई थी। इसी तरह के झटके तालानगरी, हरदुआगंज, क्वार्सी, बन्ना देवी और शहर के पुराने हिस्सों में रहने वाले लोगों को महसूस हुए। वह लोग जिनके एक मंजिल के ही मकान है, उनको झटके महसूस नहीं हुए। जो लोग फ्लैट या ऊंची इमारतों में रह रहे हैं उन्हें अपेक्षाकृत झटके अधिक तीव्रता के साथ अनुभव हुए। देर रात तक कहीं किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed