फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एक रात में चोरी की दो वारदात

एक रात में चोरी की दो वारदात

Fri, 16 Jun 2017 02:03 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
एक रात में चोरी की दो वारदात
एक रात में चोरी की दो वारदात
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

महानगर में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा। चोरों ने एक तरफ जहां गांधीपार्क थाने के सामने तीन दिन बाद फिर चोरी की वारदात करके पुलिस को चुनौती दे डाली है। वहीं, मंगलायतन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के बंद मकान से भी चोरों ने कई लाख का माल पार कर दिया। दोनों सूचनाओं पर पुलिस ने जांच करते हुए चोरों की तलाश शुरू करने का दावा किया है।
वाकये के अनुसार मूल रूप से प्रतापगढ़ के उदयपुर निवासी अजय सिंह मंगलायतन विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर तैनात हैं और परिवार के साथ दामोदर अपार्टमेंट में रहते हैं। पिछले दिनों विश्वविद्यालय में अवकाश होने के कारण वह परिवार के साथ अपने गांव गए थे। बृहस्पतिवार दुपहर जब वह 11 बजे करीब वापस लौटे और फ्लैट में घुसे तो दंग रह गए। अंदर का पूरा सामान अस्त व्यस्त था और घर की सभी सेफ खुली पड़ी थीं।
विज्ञापन

देखने व जांच पड़ताल में साफ हुआ कि किसी ने ताला नहीं तोड़ा, बल्कि नकली चाभी की मदद से ताला खोलकर कोई अंदर घुसा और पूरा घर खंगालने के बाद आराम से ताला लगाकर चला गया। चोर यहां से करीब 40 हजार की नगदी, जेवरात, कपड़े अन्य करीब छह-सात लाख रुपये का माल ले गए। इस संबंध में सासनी गेट पुलिस को सूचना देकर तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, गांधीपार्क थाने के सामने रॉयल अपार्टमेंट निवासी जितेंद्र सिंह नोएडा में निजी कंपनी में काम करते हैं। वह दो दिन पहले परिवार के साथ बाहर घूमने गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह उनके पड़ोसी ने उनका दरवाजा खुला देखा और खबर जितेंद्र को दी। अभी तक की जानकारी के अनुसार चोर यहां से इन्वर्टर, बैटरी, कंप्यूटर, सीपीयू आदि सहित करीब एक डेढ़ लाख का माल ले गए हैं। यहां पुलिस ने जांच की है। मगर बाकी जानकारी जितेंद्र के वापस आने पर मिलेगी। बता दें कि इस अपार्टमेंट में तीन दिन पहले भी इसी तरह चोरी हुई थी।
--बॉक्स--
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लूटा युवक
अलीगढ़। लखनऊ से मेरठ जा रहे एक युवक को बुधवार रात गांधीपार्क बस स्टैंड पर जहरखुरानी का शिकार बना दिया गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

हरदुआगंज के बरौठा निवासी निखिल शर्मा लखनऊ की एक कंपनी में काम करता है। रात वह कंपनी के काम से वह मेरठ जा रहा था। गांधीपार्क बस स्टैंड पर किसी काम से नीचे उतरा तो जहरखुरानों ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके पास रखी नगदी, मोबाइल व बैग लूट ले गए। बेहोश पडे़ इस युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां होश आने पर उसने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। इसी तरह खैर निवासी रिंकू पुत्र संतोष गत रात दिल्ली से अलीगढ़ आया था। माल गोदाम पर जहरखुरानों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद लूट लिया। उसके पास से 6 हजार की नगदी, मोबाइल व बैग लूट लिए गए। एटा चुंगी पर छोड़कर जहरखुरान फरार हो गए। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां होश आने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed