फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   40 drains will be constructed in the countryside from five crores

अलीगढ़ : देहात क्षेत्र में पांच करोड़ से होगा 40 नालों का निर्माण

Tue, 26 Apr 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
40 drains will be constructed in the countryside from five crores
जिला पंचायत ने बारिश के दौरान गांवों में होने वाले जलभराव व कीचड़ से ग्रामीणों को निजात दिलाने का बीड़ा उठाया है। अब जल निकासी के लिए पांच करोड़ की लागत से 29 किलोमीटर 40 पक्के नालों का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। यह काम बारिश से पूर्व कराने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

गांवों में विकास कराने का जिम्मा ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायतों के पास है। जिला पंचायत स्तर से गांवों में विकास कराया जाता है। इसके बाद भी बारिश के दिनों में गांवों में हालात बेहद दयनीय हो जाते हैं। जगह-जगह कीचड़, गंदगी व जलभराव से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत बोर्ड ने प्राथमिकता से गांवों में नाले व नालियों का निर्माण कराने का लक्ष्य तय किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि पांच करोड़ की लागत से करीब 40 नालों का निर्माण होगा। जिनकी लंबाई करीब 29 किमी होगी। उन्होंने बताया कि बारिश से पहले ही इनका निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed