फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   39 crores released for Etah Chungi flyover

Aligarh News: एटा चुंगी फ्लाई ओवर के लिए 39 करोड़ जारी, बरसात से पहले सर्विस रोड तैयार करने के निर्देश

Thu, 07 May 2026 04:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 07 May 2026 04:33 PM IST
सार

650 मीटर लंबे इस फोर लेन फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने दावा किया है कि अब तक लगभग 47 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
39 crores released for Etah Chungi flyover
एटा चुंगी पर चल रहा फ्लाईओवर का निर्माण - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में एटा चुंगी फ्लाई ओवर परियोजना ने एक बड़ी छलांग लगाई है। 56 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए शासन ने 39 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। बरसात से पहले यहां पर सर्विस लेन तैयार करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं।

विज्ञापन


650 मीटर लंबे इस फोर लेन फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने दावा किया है कि अब तक लगभग 47 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। एटा चुंगी पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए 8 मार्च 2025 को इस परियोजना को स्वीकृति मिली थी। इसके बन जाने से एटा रोड और शहर के मुख्य हिस्सों के बीच आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून की शुरुआत से पहले एटा चुंगी चौराहे के दोनों ओर बनने वाली सर्विस रोड का काम हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि निर्माण के दौरान आम जनता और राहगीरों को कीचड़ या जलभराव की समस्या न झेलनी पड़े। डीएम ने चेतावनी दी है कि गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि तय समय सीमा के भीतर इस फ्लाई ओवर को जनता के लिए समर्पित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed