फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   350 couples will get married on Valentine's Day

अलीगढ़ : वेलेंटाइन डे पर 350 जोड़े एक दूजे के होंगे

Thu, 10 Feb 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
350 couples will get married on Valentine's Day
रामघाट रोड स्थित एक गिफ्ट गैलरी में चॉकलेट डे पर चॉकलेट पसंद करती युवती। - फोटो : CITY OFFICE
अभिषेक तायल
विज्ञापन

इस साल 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे पर शहर में 350 शादियां होंगी। वहीं सात दिन के वेलेंटाइन सप्ताह के दौरान 1250 शादियां होंगी। शहर में करीब 250 छोटे बड़े लॉज हैं। जिसमें खुले मैदान और पर्सनल कार्यक्रम स्थल शामिल नहीं हैं। फरवरी में सहालग तगड़ा होने से शादियों की भरमार है। नौ फरवरी से 20 फरवरी तक शहर में 2000 से 2100 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
7 फरवरी से प्यार का सप्ताह कहे जाने वाले वेलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो गई है। इसका आगाज रोज डे से हुआ था। वेलेंटाइन सप्ताह होने के साथ-साथ फरवरी में शादियों के शुभ मुहूर्त भी ज्यादा हैं। फरवरी के बाद मार्च में केवल एक ही शुभ मुहूर्त है। इसके बाद 15 अप्रैल से शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। वहीं नौ फरवरी से 20 फरवरी तक बारह दिनों में करीब 2000 से 2100 जोड़े एक दूजे के हो जाएंगे। अलीगढ़ टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने बताया कि शहर में छोटे बड़े मिलाकर कुल 250 लॉज हैं। बीस फरवरी तक सहालग है। इस दौरान 12 दिनों में करीब 2000 से 2100 लोग परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुछ शादियां चुनाव के चलते कैंसल हो गई हैं। क्योंकि चुनाव में वाहनों का जिला प्रशासन ने अधिग्रहण कर लिया है। इस वजह कई लोगों ने शादियों के कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण शादियां कम
यूपी टेंट एवं मैरिज हॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय महरोत्रा ने बताया कि वेलेंटाइन डे पर शहर में 350 जोड़े शादी कर एक दूजे के हो जाएंगे। कोरोना के चलते इनकी संख्या कम है। पिछले दो सालों में यह संख्या और भी कम थी। लेकिन इस साल छूट मिलने के कारण शादियां हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चॉकलेट देकर किया प्यार का इजहार
वेलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को चॉकलेट डे मनाया गया। इस दौरान शहर में गिफ्ट गैलरी, चॉकलेट शॉप, चॉकलेट पार्लर पर भीड़ देखी गई। युवा पीढ़ी ने अपने हमदर्द को चॉकलेट गिफ्ट की। वहीं कुछ प्रेमी जोड़ों ने एक दूसरे को फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया। बच्चों ने अपने अभिभावक व अध्यापकों को चॉकलेट दी। युवा पीढ़ी ने चॉकलेट देकर अपने प्यार का इजहार किया। कुछ लोगों ने कोरोना के चलते घर पर ही अपने पार्टनर को खुश करने के लिए चॉकलेट केक बनाए। बाजारों में 5 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये की चॉकलेट उपलब्ध है। कारोबारियों का कहना था कि कोरोना के चलते सेल में कमी है। लोग डर की वजह से घरों में ही चॉकलेट बनाकर अपने पार्टनर को खुश कर रहे हैं।

फरवरी में कुल आठ शुभ मुहूर्त हैं
श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि वैसे तो फरवरी में बीस तारीख तक शादियों के मुहूर्त हैं। जिनमें आठ शुभ मुहूर्त हैं। वर्तमान में लोग अपने हिसाब से भी शादियां करने लगे हैं। इसलिए 14 फरवरी को इतनी शादियां हो रही हैं। फरवरी में अब 10, 18, 19, 20 को ही शुभ मुहूर्त बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed