फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज

बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज

Tue, 22 Aug 2017 01:31 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज
बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।


यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बैनरतले सरकारी बैंकों के निजीकरण, छोटी बैंकों के अन्य बैंकों में विलय, एनपीए एकाउंटों की रिकवरी के लिए सरकार द्वारा कोई कदम न उठाए जाने समेत 16 सूत्रीय मांगों को लेकर बैंकों की एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल मंगलवार को रहेगी। हड़ताल में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ ग्रामीण बैंकें भी शामिल रहेंगी। कर्मचारी बैंकों में तालाबंदी कर भारतीय स्टेट बैंक घंटाघर मुख्य शाखा पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन व सभा करेंगे।

संगठन के संयोजक वीके शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार सभी सरकारी बैंकों का निजीकरण करने का प्रयास कर रही है। इसी वजह से उन्हें पर्याप्त पूंजी नहीं दे रही। एनपीए एकाउंटों की रिकवरी के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। इन सभी समस्याओं को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का एलान किया गया है। इस दौरान मंगलवार को बैंकों में तालाबंदी रहेगी। उन्होंने बैंककर्मियों से सुबह साढ़े दस बजे एसबीआई घंटाघर मुख्य शाखा पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन

--------------
तालाबंदी से रुकेगा 1000 करोड़ का टर्नओवर
अलीगढ़। विशेषज्ञों की माने तो मंगलवार आज होने वाली बैंकों की हड़ताल से जनपद में ही करीब एक हजार करोड़ का टर्नओवर व लेन देन प्रभावित होगा। सोमवार को लगाए गए चेक अब तीन दिन के हिसाब से गुरुवार को क्लीयर हो पाएंगे। इसका असर वाणिज्यिक सौंदों के साथ आम जनजीवन पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed