{"_id":"5946ca5a4f1c1b89778b4949","slug":"31497811546-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू धर्म व संस्कृति को बचाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू धर्म व संस्कृति को बचाने का आह्वान
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आह्वान किया हिंदू धर्म, समाज एवं संस्कृति को बचाने का
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
आरएसएस के अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख अद्वैत्व चरण दत्त ने हिंदू धर्म, हिंदू समाज एवं हिंदू संस्कृति को बचाने का आह्वान किया। श्री दत्त रविवार को सिंघारपुर में संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष के समापन समारोह में शामिल होने आए थे।
मुख्य वक्ता के रूप में उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज को सोचना पड़ेगा कि हमारे अनेकों राष्ट्र विरोधी पैदा हो रहे है। हमारी एक हजार वर्ग किमी जमीन पर सीमा चीन ने कब्जा कर लिया है, जिससे हमारी भारत भूमि बहुत छोटी होती जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि संघ का एक ही उद्देश्य रहा है कि भारत फिर से विश्व गुरू बने। हमारी भावना जीओ और जीने दो की रही है। गरीबों का उत्थान ही समाज का उत्थान है और समाज का उत्थान ही भारत का उत्थान है।
विज्ञापन
श्री दत्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो वर्ष पहले संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में पहुंचे और 21 जून को योग दिवस का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि भगवा रंग शांति, त्याग, तपस्या एवं बलिदान का निशान है, जिसकी आज पूरे विश्व में जय जयकार हो रही है।
इससे पूर्व संघ शिक्षा वर्ग के शिक्षार्थियों ने दंड युद्ध, योगासन, खेल, दैनिक शाखा आदि का प्रदर्शन किया। समारोह में आसपास के गांवों के काफी लोग शामिल हुए। अध्यक्षता हरि प्रकाश गुप्ता ने की।
इस अवसर पर विभाग संघ चालक राजकुमार, ब्रज प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश, सह प्रांत प्रचारक मुनीश, वर्गपालक अंबिक्रा, प्रदीप, महावीर, विभाग प्रचारक आनंद, धर्मेंद्र, विभाग कार्यवाह ललित, हेमेंद्र कुमार, कुलदीप, मनोज, महेश कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद एवं एसएसपी राजेश पांडेय समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए।