{"_id":"5946ca584f1c1b49028b492f","slug":"31497811544-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल परीक्षा में कई रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल परीक्षा में कई रहे अनुपस्थित
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनुपस्थित रहे 47 प्रतिशत अभ्यर्थी
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा की पहली पाली में ही 47 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 5285 अभ्यर्थियों में से 2790 उपस्थित रहें। महानगर में 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था।
रविवार को लेफ्टिनेंट नाहर सिंह इंटर कालेज, टीकाराम गर्ल्स इंटर कालेज, एसएमबी इंटर कालेज, डीएस कालेज, एचबी इंटर कालेज, एसवी कॉलेज, हिंदू इंटर कॉलेज, श्री माहेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज एवं श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया।
सभी 12 केंद्रों पर 5285 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। सुबह 9.30 बजे की पहली पाली में 2495 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें। वहीं 2.30 बजे से आयोजित दूसरी पाली में 2540 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी एडीएम सिटी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर तीन जोनल मजिस्ट्रेट एवं 12 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी।