फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   27.8 mm rain in aligarh, alert even today

जिले में 27.8 एमएम हुई बारिश, आज भी अलर्ट

Fri, 21 May 2021 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
27.8 mm rain in aligarh, alert even today
अरब सागर से उठे ताउते चक्रवात के चलते पिछले तीन दिन से जिले में आंधी-बारिश के हालात बने हुए हैं। बुधवार को 27.8 एमएम बारिश जिलेभर में दर्ज की गई। सबसे अधिक 61 एमएम बारिश कोल तहसील क्षेत्र में हुई। शुक्रवार को भी आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिलेभर में कई स्थानों पर मकान, दीवार ढहने की घटनाएं हुईं। खैर में एक व्यक्ति की मौत दीवार गिरने से उसके नीचे दबने के कारण हो गई। इस संबंध में तहसील प्रशासन ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को रिपोर्ट भेजी है। मृतक के परिवार वालों को दैवीय आपदा के तहत मुआवजा मिलेगा। इधर, नुकसान का आकलन जारी है।
विज्ञापन

कोल तहसील के सासनी गेट इलाके के प्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर का एक हिस्सा अचल ताल में गिर गया। साथ ही बराई मोहल्ला में एक मकान की छत गिर पड़ी। इसमें परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। खैर में दीवार के नीचे दबकर जे प्रकाश पुत्र रोशन निवासी गांव वैना की मौत हो गई। इसी प्रकार जिले के अन्य हिस्सों में भी छिटपुट घटनाएं हुईं। गनीमत रही कि कहीं कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि सभी तहसीलों की टीमों को अलर्ट किया गया है। वह गांव में जाकर नुकसान के आकलन कर रहीं हैं। फसलों के नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। आंधी-बारिश को लेकर आज भी अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed