फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   27.20 lakhs stolen through cyber fraud

Aligarh News: साइबर ठगी कर पाए किए 27.20 लाख, पुलिस ने व्यापारी के 1.20 लाख कराए होल्ड

Mon, 25 Aug 2025 04:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 04:44 PM IST
सार

काॅलर ने खुद को पीएनबी का अधिकारी बताया और उनसे खाते से संबंधित जानकारी ली। उनके मोबाइल की आउटगोइंग बंद हो गई। जब वह जियो स्टोर पर बायोमीट्रिक के संबंध में गए तो पता चला कि उसका ई-सिम निकल गया है। खाता चेक कराया तो 27.20 लाख रुपये उसके खाते से पार हो चुके थे।

विज्ञापन
27.20 lakhs stolen through cyber fraud
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के एक व्यापारी से हुई साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने 1.20 लाख रुपये होल्ड करा दिए हैं। इस मामले में पीड़ित ने रुपये वापस न मिलने पर मुख्यमंत्री, एसएसपी व बैंक प्रबंधक से शिकायत की है।

विज्ञापन


थाना बन्नादेवी क्षेत्र के रघुवीरपुरी स्थित संकल्प अपार्टमेंट निवासी जागेश कुमार वार्ष्णेय ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा कराया था। इसमें उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को पीएनबी की श्री वार्ष्णेय कॉलेज की शाखा में मोबाइल पर व्हाट्सएप पर एक काॅल आई। काॅलर ने खुद को पीएनबी का अधिकारी बताया और उनसे खाते से संबंधित जानकारी ले ली। 19 जुलाई को उनके मोबाइल की आउटगोइंग बंद हो गई। 
विज्ञापन


28 जुलाई को जब वह जियो स्टोर पर बायोमीट्रिक के संबंध में गए तो पता चला कि उसका ई-सिम निकल गया है और बायोमीट्रिक अभी भी लाॅक थी। खाता चेक कराया तो 21 से 25 जुलाई के बीच में 27.20 लाख रुपये उसके खाते से पार हो चुके थे। इस मामले में पुलिस ने 1.20 लाख रुपये होल्ड कराए हैं। अब पीड़ित ने मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत करते हुए रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed