फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   26 players from Aligarh division who participated in Tokyo Para Olympics honored in Meerut

अलीगढ़ः मेरठ में सम्मानित हुए टोक्यो पैरा ओलंपिक में भाग लेने वाले अलीगढ़ मंडल के 26 खिलाड़ी

Fri, 12 Nov 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
26 players from Aligarh division who participated in Tokyo Para Olympics honored in Meerut
जापान में 24 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित टोक्यो पैरा ओलंपिक के देश भर के पदक विजेताओं का मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मान किया गया। समारोह में अलीगढ़ मंडल के 26 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समारोह के लिए खिलाड़ियों की बस को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेल सशक्तीकरण के मामले में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। टोक्यो पैरा ओलंपिक इसका जीता जागता उदाहरण हैै। टोक्यो से पहले आयोजित 11 पैरा ओलंपिक में देश को कुल 12 मेडल प्राप्त हुए। इस बार अकेले टोक्यो पैरा ओलंपिक में देश के पैरा एथलीट ने 19 पदक हासिल कर देश का नाम दुनिया भर में रोशन कर दिया है। खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा में न केवल अपने देश के लिए पदक जीता बल्कि 24वीं रैंक भी हासिल की। उन्होंने कहा कि टोक्यो पैरा ओलंपिक में देश भर से 54 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 17 खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बलबूते 19 मेडल प्राप्त किए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 8 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए 6 मेडल जीते। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज मेडल जीतने वाले सभी पैरा एथलीट को क्रमश: 2 करोड़, 1.50 करोड़ एवं 1 करोड़ रुपये के चेक प्रदान किए। प्रदेश के सभी 8 पैरा एथलीट को भी 25-25 लाख रुपये एवं प्रमाणपत्र दिए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स का हब बनता जा रहा है। टोक्यो में प्रतिभाग करने वाले 8 खिलाड़ियों में से 7 पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं। केंद्रीय खेल एवं युवा राज्यमंत्री भारत सरकार अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में न केवल प्रदेश के बल्कि पूरे देश के पैरा एथलीट्स का सम्मान किया जाना बड़े गौरव की बात है।
विज्ञापन

मंडल के 26 खिलाड़ियों ने लिया सम्मान समारोह में हिस्सा
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने बताया कि मेरठ में आयोजित टोक्यो पैरा ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में 26 खिलाड़ी अलीगढ़ मंडल के थे। इनमें कासगंज व हाथरस के दो-दो तथा अलीगढ़ के 22 खिलाड़ी शामिल थे। इससे पूर्व उन्होंने सम्मान समारोह में जाने वाले खिलाड़ियों की बस को हरी झंडी दिखाई। समारोह में स्पोर्ट्स अफसर हाथरस अनिल कुमार, डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर कासगंज मंजूर आलम, डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर अलीगढ़ विजय सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी वीपी सत्यार्थी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रैक सूट प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed