फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   22 prisoners are HIV positive in Aligarh jail

Aligarh Jail: 22 बंदी एचआईवी पॉजिटिव हैं अलीगढ़ जेल में, इनमें से छह हाथरस के, स्वास्थ्य विभाग की है नजर

Tue, 24 Dec 2024 01:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 01:55 PM IST
सार

वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बीमार बंदियों में 30-45 वर्ष तक के बंदी शामिल हैं। इनमें भी ज्यादातर ऐसे बंदी संक्रमित पाए गए हैं, जो इंजेक्शन से शरीर में नशा घोल रहे थे। 

विज्ञापन
22 prisoners are HIV positive in Aligarh jail
एचआईवी - फोटो : Adobe Photo

विस्तार

अलीगढ़ जिला कारागार में 22 बंदी एचआईवी पॉजिटिव हैं। इनमें छह बंदी हाथरस के रहने वाले हैं। चिकित्सकों द्वारा इनका नियमित परीक्षण किया जा रहा है। निरंतर दवाएं भी दी जाती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में जेल में 16 बंदी एचआईवी पॉजिटिव थे लेकिन अब कुल संख्या में छह मरीजों का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला कारागार के बंदियों की समय समय पर जांच की जाती है। जो मरीज जिस बीमारी से पीड़ित होता है उसका उसी आधार पर इलाज कराया जाता है। इंटीग्रेटेड डिजिज सर्विलांस सेल और जिला अस्पताल की टीम ने बंदियों की जांच की थी। जांच में 22 बंदियों की एचआईवी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर से उनका इलाज शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बीमार बंदियों में 30-45 वर्ष तक के बंदी शामिल हैं। इनमें भी ज्यादातर ऐसे बंदी संक्रमित पाए गए हैं, जो इंजेक्शन से शरीर में नशा घोल रहे थे। आशंका है कि जेल में आने से पहले किसी संक्रमित व्यक्ति के इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन को खुद पर प्रयोग करने से पॉजिटिव हुए होंगे। जिला क्षय रोग अधिकारी राहुल शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल के अलावा जिले में खैर, अतराैली, छर्रा, गभाना, इगलास में नियमित रूप से करीब 200 मरीजों की जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारागार में इन बीमारियों के मरीज
जिला कारागार में 1800 बंदी हैं। इनमें 159 महिला बंदी है। इनमें टीबी के 10 मरीज हैं, जबकि अस्थमा के 15 मरीज हैं, जिनकी आयु 55-60 वर्ष है। इसी तरह उच्च रक्तचाप के 50 मरीज हैं। शुगर के 70 मरीज हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी राहुल शर्मा ने बताया कि जिला कारागार में निरुद्ध टीबी व अन्य बीमारियों से पीड़ित बंदियों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed