फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   22 km long railway flyover will be built in Aligarh

Exclusive: बनेगा 22 किमी लंबा रेलवे फ्लाईओवर, सर्वे पूरा, इन गांव में जल्द शुरू होगा जमीन अधिग्रहण

Sat, 11 May 2024 04:24 AM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 11 May 2024 04:24 AM IST
सार

यह अलीगढ़ जिले का सबसे लंबा फ्लाईओवर होगा। इसके निर्माण पर करीब 1250 करोड़ रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रेलवे ने कोल एवं गभाना तहसील के 20 गांवों की करीब 114.1 हेक्टेयर जमीन को अधिग्रहीत करने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
22 km long railway flyover will be built in Aligarh
बड़ी खबर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल बजट में प्रस्तावित हरदुआगंज-दाऊद खां रेलवे स्टेशन के मध्य 22 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण के लिए जल्द ही प्रस्तावित जमीन का अधिग्रहण शुरू हो जाएगा। इसके लिए रेलवे व राजस्व विभाग का संयुक्त सर्वे पूरा हो चुका है। संभावना है कि लोकसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता हटने के बाद किसानों की जमीन का अधिग्रहण शुरू हो जाएगा। इसके बाद प्रस्तावित फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होगा। 

विज्ञापन


यह जिले का सबसे लंबा फ्लाईओवर होगा। इसके निर्माण पर करीब 1250 करोड़ रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अभी रेलवे अफसरों की ओर से फ्लाईओवर के डिजाइन में कुछ बदलाव कराया जा रहा है, इसके बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। 
विज्ञापन


114.1 हेक्टेयर जमीन का सर्वे हुआ
रेलवे ने कोल एवं गभाना तहसील के 20 गांवों की करीब 114.1 हेक्टेयर जमीन को अधिग्रहीत करने की तैयारी कर ली है। अलीगढ़-दाउद खां तीसरी रेल लाइन (6.9 किमी) एवं दाउद खां में फ्लाईओवर के निर्माण के लिए तहसील कोल के भू-अर्जन से प्रभावित आठ ग्रामों एवं अलीगढ़-हरदुआगंज फ्लाईओवर (22 किमी) के निर्माण के लिए तहसील कोल व गभाना के प्रभावित ग्रामों में भूमि अधिग्रहण होना है। इसके नोटिफिकेशन में उल्लिखित ग्रामों के गाटा संख्या में किस-किस काश्तकार की कितनी-कितनी भूमि एवं परिसंपत्ति मौके पर प्रभावित हो रही हैं। इसकी संयुक्त जांच राजस्व विभाग एवं रेलवे कर रहे हैं। कार्यालय के भूलेख अमीन की उपस्थिति में सर्वे पूरा कर लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संचालन में नहीं होगी देरी

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख रेल मार्ग है, जिससे यह जंक्शन बनता है। पहला नई दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग, दूसरा हरदुआगंज-बरेली-चंदौसी रेलमार्ग कहलाता है। हरदुआगंज-बरेली तक ब्रांच रेल लाइन है। इसी लाइन से हरदुआगंज-बरेली जाने वाली ट्रेनें चलती हैं, जो अलीगढ़ स्टेशन पर नई दिल्ली-हावड़ा मार्ग से जुड़ जाती हैं। जब हरदुआगंज से ट्रेन नई दिल्ली- हावड़ा रेल मार्ग पर आती है तो लगभग 20 से 25 मिनट तक नई दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग व्यस्त हो जाता है और कई बार ट्रेनों को स्टेशन के आउटर पर रोकना पड़ता है। 

इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने दाऊद खां से हरदुआगंज तक 22 किलोमीटर लंबा रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। जिससे हरदुआगंज से आने वाली ट्रेनें सीधे दाऊद खां ट्रैक से मिल जाएंगी। यहां पर उन्हें डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और नई दिल्ली हावड़ा दोनों रेलमार्ग मिल जाएंगे। कोलकाता की ब्रिज एवं रूफ कंपनी को निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। 

इन 20 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहीत
इस परियोजना में कोल तहसील के 18 एवं गभाना तहसील के दो गांवों की जमीन अधिग्रहीत की जाएंगी। इसमें कोल के गांव चिरौला, दाऊद खां, पड़ियावली, नगला पानखानी, भदेसी माफी, रहमतपुर गढ़मई, कमालपुर, अली नगर, सिंधौली, बरौला-जाफराबाद, इलियासपुर, महरावल, चुआवली, बरई-सुभानगढ़ी, सिया खास, रठगांव, इमलौठ, छेरत-सुढ़ियाल एवं खेरूपुरा शामिल हैं। गभाना तहसील के गांव जमालपुर सिया और रफीपुर सिया की जमीन ली जाएगी।


अलीगढ़ की यह महत्वपूर्ण परियोजना है। रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के लिए नक्शा, ड्राइंग एवं डिजाइन समेत सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। जमीन अधिग्रहण के साथ ही इस फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू होगा। - अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी एनसीआर प्रयागराज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed