फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   22.48 lakh robbery outside LIC branch in broad daylight

एलआईसी शाखा के बाहर दिनदहाड़े 22.48 लाख की लूट, फायरिंग

Tue, 02 Jun 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
22.48 lakh robbery outside LIC branch in broad daylight
लूट के संबंध में कैशियर रजत शर्मा से घटना की जानकारी करते एसएसपी मुनिराज। - फोटो : CITY OFFICE
लॉकडाउन खुलने के पहले ही दिन सोमवार को समद रोड पर बेखौफ लुटेरों ने दिनदहाड़े 22.48 लाख रुपये की लूट को अंजाम दे डाला। वारदात कैश मैनेजमेंट सर्विस (सीएमएस) के स्टाफ के संग उस समय हुई, जब स्टाफ एलआईसी शाखा से रुपयों का बैग लेकर निकला, तभी घात लगाए बदमाशों ने बैग पर झपट्टा मार दिया। इस दौरान गार्ड ने फायरिंग की तो बदमाश जवाबी फायरिंग करते हुए भाग गए। इस फायरिंग में मां-बेटी सहित पांच राहगीर छर्रे लगने से जख्मी हुए हैं, जिनका जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी और एसएसपी ने मौका मुआयना कर पुलिस टीमों को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैंकिंग क्षेत्र में करेंसी पहुंचाने का काम करने वाली कैश मैनेजमेंट सर्विस (सीएमएस) की टीम सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे सिविल लाइंस के समद रोड स्थित एलआईसी कार्यालय पहुंची। इस टीम में कैशियर रजत शर्मा निवासी अकराबाद, सिक्योरिटी गार्ड गजेंद्र निवासी अकराबाद, अजेंद्र निवासी बसई काजी अकराबाद व वैन ड्राइवर संतोष निवासी बीठना गोंडा शामिल हैं। इस दौरान वैन रोड पर एलआईसी शाखा के गेट के बाहर लगा दी और रजत अंदर चले गए, जबकि गार्ड-ड्राइवर वैन में ही बैठे रहे। तभी बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक पर गमछा बांधे दो युवक वहां आकर खड़े हो गए। बाइक स्टार्ट थी। जैसे ही रजत 22 लाख 48 हजार 800 रुपये से भरा बैग लेकर अपनी वैन के पास पहुंचा, तभी एक बदमाश बाइक से उतरा और रजत से बैग छीनने लगा। रजत ने विरोध किया तो बदमाश ने सिर पर तमंचे की बट मार दी और बैग छीनकर बाइक पर बैठकर भागने लगे। इसी बीच गाड़ी से निकले गार्ड अजेंद्र ने दुनाली बंदूक से बदमाशों पर दो फायर किए। जवाब में पीछे बैठे बदमाश ने भी भागते हुए दो फायर किए और वह तेजी से सेंटर प्वाइंट की ओर भाग गए। इस दौरान 20-25 कदम दूरी तक गार्ड व रजत ने उनका पीछा भी किया।
विज्ञापन

इधर, इस फायरिंग में पांच राहगीर जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर कुछ ही मिनट में बैंक चेक करते घूम रहे क्वार्सी व सिविल लाइंस इंस्पेक्टर पहुंच गए। माजरा समझ घायलों को मेडिकल भिजवाया गया। इसी बीच खबर पर डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, एसएसपी मुनिराज जी, एसपी सिटी अभिषेक, एसपी क्राइम डॉ.अरविंद, सीओ तृतीय, सीओ द्वितीय, एसओ जवां, एसओजी-सर्विलांस टीम आदि मौके पर पहुंच गए। घंटों तक घटनास्थल पर जांच पड़ताल, सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम चला। जिसमें बाइक पर दो बदमाश कैद मिले हैं। देर शाम तक मामले में तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में समद रोड पर सीएमएस के स्टाफ से बाइक सवार बदमाशों ने 22.48े लाख रुपये लूटे हैं। इस दौरान सीएमएस के सिक्योरिटी गार्ड व बदमाशों की ओर से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें कुछ राहगीर घायल हुए हैं। मगर वह सभी खतरे से बाहर हैं। घटना के खुलासे में पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।
- मुनिराज जी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed