फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सड़क पर कदम दर कदम खतरा-Cordination

सड़क पर कदम दर कदम खतरा-Cordination

Mon, 19 Nov 2018 03:03 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर कदम दर कदम खतरा-Cordination
फोटो----
विज्ञापन

डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
रामघाट रोड से जुड़ी गोविला गैस एजेंसी वाली ऊबड़-खाबड़ सड़क और सीवर लाइन के मैनहोल के ढक्कन राहगीरों के लिए खतरा बन गए हैं। इस सड़क पर सीवर के ऊंचे-नीचे ढक्कन और सड़क की जर्जर हालत के कारण यहां आए दिन वाहन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। वहीं, पथ प्रकाश की व्यवस्था भी सुचारु नहीं होने के कारण यह रास्ता रात में और अधिक खतरनाक हो गया है। लोगों ने इसकी कई बार शिकायतें भी कीं परंतु उनको अनसुना कर दिया गया।
रामघाट रोड से गोविला गैस एजेंसी वाली सड़क कई पॉश कालोनियों को जोड़ती है। इसलिए प्रतिदिन हजारों की तादाद में वाहन यहां से गुजरते हैं। इसके बावजूद यह सड़क जर्जर हालत में है। कई जगह गहरे गड्ढे महीनों से मौजूद हैं पर कई शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस सड़क पर सीवर लाइन के 20 ढक्कन हैं। इनमें से दो ढक्कन मैनहोल के हैं, जो सड़क से एक से डेढ़ फीट ऊंचे उठे हैं। वहीं, 18 ढक्कन छोटे हैं जो कि सड़क में धंस गए हैं। इस सीवर लाइन की बरसात के दिनों में सफाई कराई गई थी। तभी से यहां के हालत नारकीय हो गए हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने यहां सफाई के बाद मैनहोल को ठीक से बंद करना भी मुनासिब नहीं समझा। इस कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन चोटिल हो रहे हैं। कई बार वाहन चालक इन ढक्कनों पर चढ़ने से बचने के लिए वाहनों को साइड में होकर निकालने की कोशिश में आपस में भिड़ जाते हैं। सबसे अधिक हादसे रात के समय होते हैं। अंधेरे में वाहन चालक इन ढक्कनों की ऊंचाई का अंदाजा नहीं लगा पाते हैं। तेज रफ्तार में होने के कारण बाइक-स्कूटर सहित गिर जाते हैं। इस मामले में क्षेत्रीय जनता ने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की है, लेकिन उनकी नींद टूटने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों से शिकायत बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस सड़क पर लोग रोज हादसों का शिकार हो रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने सीवर का सफाई कराने के बाद मैनहोल के ढक्कनों को ठीक से नहीं बंद किया। सड़क की हालत बहुत जर्जर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अखिल बंसल, स्थानीय निवासी

- रात के समय इस रास्ते से गुजरते समय कई लोग घायल हो चुके हैं। सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है। पथ प्रकाश की भी व्यवस्था सुचारु नहीं है। अधिकारियों को जनता की मूलभूत समस्याओं का तो ख्याल रखना चाहिए।
- नीतू कुमारी, जीटी रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed