फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   केशौपुर जौफरी के सवर्णों की गुहार..गांव छोड़ देंगे इस बार

केशौपुर जौफरी के सवर्णों की गुहार..गांव छोड़ देंगे इस बार

Thu, 19 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
केशौपुर जौफरी के सवर्णों की गुहार..गांव छोड़ देंगे इस बार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आंबेडकर जयंती के मौके पर लोधा के गांव केशौपुर जौफरी में शोभायात्रा पर पथराव के बाद से नामजदों की खोज में पुलिस गांव के अन्य लोगों को भी डरा धमका रही है। कुछ लोगों को तो पीटा भी गया है। फिर से साल भर पहले नाली विवाद जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। अगर यही हाल रहा तो हम सवर्ण लोग गांव छोड़ देंगे।

यह कहना था गांव से आए सवर्णों लोगों का। बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह संग एसएसपी से मिले तो विधायक ने भी इस बात पर जोर दिया कि जो आरोपी हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। बाकी गांव के लोगों का उत्पीड़न न किया जाए। इस पर एसएसपी ने उन्हें व ग्रामीणों को आश्वस्त किया।
विज्ञापन


यहां एसएसपी के सामने सुरेश ने बताया कि उनके दो बेटों का नाम इस विवाद में पुरानी रंजिश के तहत लिखवाया गया है। उन्होंने सीडी पेश करते हुए कहा कि घटना के वक्त एक बेटा ट्रक पर था, जबकि दूसरा फैक्ट्री में था। बावजूद इसके इस घटना में शामिल दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस भी दबिश देकर परेशान कर रही है। कुछ लोगों को पीटा गया है। बताया कि पूर्व में नाली विवाद में भी हमें फंसाया गया था। इस तरह के कई लोग हैं। इस पर एसएसपी ने आश्वस्त किया और सीओ गभाना को भी कहा कि जो लोग आरोपी हैं, उनको चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। वहीं बरौली विधायक ने भी इस बात पर जोर दिया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। बाकी किसी निर्दोष को परेशान न किया जाए।


घायलों का कई संगठनों ने जाना हाल
इस पथराव व मारपीट में घायलों का हाल जानने के लिए कई संगठन यहां जिला अस्पताल पहुंचे। भारतीय दलित एवं शोषित समाज संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजकु मार बैनीवाल के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी जिला अस्पताल गए और वहां घायलों का हाल जाना। बैनीवाल ने कहा कि गांव में जाटवों पर हुए हमले में पुलिस प्रशासन व सरकार द्वारा दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न करने से यह स्पष्ट है कि दोषियों को पुलिस प्रशासन व सरकार का पूरा समर्थन प्राप्त है। वहीं महिला शक्ति कारवां का प्रतिनिधिमंडल भी जिला अस्पताल गया और वहां घायलों का हाल जाना। संगठन ने जिला प्रशासन से मांग की कि गुंडा तत्वोें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। संयोजक मंडल में निशा गौतम, सुनीता सिंह, पूजा सिंह, रूपवती, फूलवती, सतीश नायक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed