{"_id":"5a08a7644f1c1b6d548bc7ca","slug":"21510516580-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानी थीम पर बच्चों ने दिखाया राजशाही ठाठ-बाट...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानी थीम पर बच्चों ने दिखाया राजशाही ठाठ-बाट...
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
राजस्थानी थीम पर बच्चों ने दिखाया राजशाही ठाठ-बाट
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
मदर्स टच स्कूल में बाल मेला ‘अक्कड़ बक्कड़ बंबे बोल’ का भव्य आयोजन हुआ। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि कोल विधायक अनिल पाराशर, प्रबंधक समर्थ मित्तल, प्रधानाचार्या आरती मित्तल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
फैंसी ड्रेस में अलग-अलग परिधान में बच्चों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में राजस्थानी महल की सजावट की गई। इसमें मेवाड़ के राजा की शादी में देश-विदेश के राजकुमार और राजकुमारियां आमंत्रित की गईं।
म्यूजिक और सजावट में दरबारियों, दासियों, राजा, रानी को देखकर ऐसा लग रहा था, मानो हम राजस्थान के किसी महल में शादी के मौके पर पहुंच गए हों। राजकुमार व राजकुमारी की वेशभूषा में आए बच्चे बहुत ही सुंदर लग रहे थे।
विज्ञापन
सभी बच्चों का स्वागत राजस्थानी परंपरा से तिलक लगाकर किया गया। ‘खम्मा घणी’ पधारो सा... और रैंप पर राजसी धुन पर चलकर जलवा बिखेरा। मराठी, लंदन. गुजराती, पंजाबी, लद्दाखी, अफ्रीकी, गोअन, कश्मीरी आदि के करीब 35 देश-विदेश की वेश भूषा में राजकुमार और राजकुमारियों के रूप में सज कर आए बच्चों ने बहुत ही आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। ‘केसरिया बालम पधारो मारे देश... शुभारंभ...घूमर...भंगड़ा आदि नृत्यों ने सबका मोह लिया।
आरती मित्तल ने सभी बच्चों को पुरस्कार बांटे। संचालन राजस्थानी भाषा में आरती श्रीवास्तव ने किया। मेले में आकर्षक हैंडीक्राफ्ट, मैक्स हॉस्पिटल, यश जण्डीक्राफ्ट, एकता क्रिएशंस, बुक्स, गिफ्ट्स गैलरी, बच्चों के खिलौनों के आइटम्स, खाने के और बहुत ही मजेदार गेम्स के स्टाल लगाए गए। बच्चों ने इसका आनंद लिया। लकी ड्रा में पहला पुरस्कार मयंक शर्मा, लकी चाइल्ड का खिताब रुबान ने जीता।