फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में खेत से घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

अलीगढ़ में खेत से घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Wed, 02 Aug 2017 02:02 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में खेत से घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
खेत से घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, गभाना (अलीगढ़)।

एनएच 91 भूपाल नगलिया के पास बाइक से खेतों से वापस आ रहे युवक को किसी तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए खुर्जा ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

उधर खबर पाकर गम में शामिल होने आ रहे युवक के उसके बुआ-फूफा भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है, जहां बुआ की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भूपाल नगलिया निवासी दिनेश कुमार सिंह का बेटा सौरभ कुमार (22) मंगलवार की दोपहर बाइक से अपने खेतों पर घूमने गया था। वहां से वापस लौटते समय हाईवे पर गांव के पास ही कोई तेज रफ्तार वाहन उसे रौंदते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिली तो रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ सौरभ को इलाज के लिए ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

उधर सौरभ की बुआ सरोज देवी और फूफा चंद्रवीर सिंह अपनी बाइक से भूपाल नगलिया जा रहे थे। वह एस्सार पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे, तभी कोई तेज रफ्तार वाहन दोनों को रौंदते हुए भाग निकला।


इसमें दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनो घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। देर शाम बुआ सरोज देवी की भी मौत हो गई।

चार माह पहले हुई थी सौरभ की शादी

सौरभ की शादी बिचौला की रहने वाली निशा से चार माह पहले हुई थी। निशा के हाथों की मेंहदी छूटी नहीं थी, कि सुहाग उजड़ गया। घर पर पति की मौत की खबर पहुंची तो निशा रोते-रोते बेहोश हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed