{"_id":"594ec25e4f1c1bab388b47bb","slug":"21498333790-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के केंद्रों का निर्धारण आन लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के केंद्रों का निर्धारण आन लाइन
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी होगा ऑनलाइन
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
नकल पर नकेल कसने के मकसद से अगले सत्र यानी 2018 से यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का निर्धारण ऑनलाइन करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि यूपी बोर्ड परीक्षा में हर साल देहात में धड़ल्ले से नकल होती है। नकल माफिया परीक्षा केंद्र बनने से पहले ही इसके लिए सक्रिय हो जाते हैं और परीक्षा समिति तक में अपनी सेटिंग करते हैं।
हालांकि हर साल शासन यह भी कड़े निर्देश देता है कि परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे होंगे। नकल रोकने के लिए अन्य पुख्ता इंतजाम भी होंगे। शासन के आदेश पर एसडीएम स्तर के अधिकारी प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन भी करते हैं और अपनी रिपोर्ट भी देते हैं लेकिन रिपोर्ट अलग होेती है और हकीकत कुछ और बयां करती है।
विज्ञापन
नकल माफिया हर बार परीक्षा में पास हो जाते हैं। ऐसे में इस बार शासन ने परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए विद्यालयों की आधारभूत जानकारियां मांगी गई है और इन्हें माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा है।
डीआईओएस राजू राना का कहना है कि शासन के निर्देश का पालन किया जाएगा और सभी अपेक्षित सूचनाएं शासन को भेजी जाएंगी।