{"_id":"5a42bebb4f1c1bc5758bb713","slug":"201514323643-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत शिक्षिका से 93 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत शिक्षिका से 93 हजार रुपये लूटे
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त शिक्षिका से 93 हजार रुपये लूटे
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर में बेखौफ लुटेरों ने कई दिन बाद मंगलवार को बैंक खुलते ही दिनदहाड़े फिर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। इस बार सिविल लाइंस इलाके में अब्दुल्ला नर्सरी स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका से 93 हजार रुपये लूट लिए। बुजुर्ग महिला अपनी आंखों के ऑपरेशन के लिए एएमयू स्थित एसबीआई शाखा से रुपये निकालकर घर लौट रही थीं, तभी बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार उनका बैग छीन लिया।
सीएमओ कंपाउंड में रहने वाली मेहजबीन पत्नी अकील अहमद की आंखें अब कमजोर हो चली हैं। डॉक्टर ने ऑपरेशन बता दिया है। इसी के लिए वह एसबीआई एएमयू शाखा से मंगलवार सुबह करीब 11 बजे रुपये निकालने गईं। उन्होंने 90 हजार रुपये वहां से निकाले। इसके बाद करीब 11.30 बजे वह रिक्शे से वापस लौट रही थीं, तभी लालडिग्गी रोड पर सिविल लाइंस इलाके में बाइक सवार दो बदमाश उनके बराबर आए और झपट्टा मारकर बैग लूट ले गए।
इस बैग में बैंक से निकाले गए 90 हजार के अलावा पहले से साढ़े तीन हजार रुपये रखे थे। बैग में मोबाइल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड आदि जरूरी सामान भी रखा था। लूट होने पर महिला ने शोर मचाया पर बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। इसी बीच बैंक से सपा महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक भी लौट रहे थे। उन्हें खबर लगी तो उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस को बुलाया। पुलिस संबंधी औपचारिकताओं के बाद इशहाक पीड़िता को उनके घर छोड़कर आए। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बेहोश मिली बुजुर्ग महिला, 70 हजार रुपये गायब
महानगर के क्वार्सी इलाके के रजा नगर की बुजुर्ग महिला शकूरन पत्नी अजमेरी सोमवार देर शाम करीब आठ बजे क्वार्सी चौराहे के पास बेहोश मिलीं। वह घर के बाहर परचून की दुकान चलाती हैं। कुछ समय पहले बीमारी के लिए उन्होंने बरूला मार्केट स्थित केनरा बैंक शाखा के अपने खाते से 70 हजार रुपये निकाले थे। सोमवार को वह सुबह 11 बजे घर से रुपये जमा करने के लिए निकली थीं।
परिजनों के अनुसार हालांकि उनसे मना किया गया कि बैंक अवकाश के चलते बंद है। मगर शकूरन नहीं मानीं। वह यह कहकर निकल गईं कि देखकर आती हूं। इसके बाद वह देर तक नहीं लौटीं तो शाम चार बजे से तलाश शुरू हुई। शाम करीब आठ बजे वह क्वार्सी चौराहे पर बेहोश मिलीं। महिला के पास से नकदी के अलावा उनके कान, गले से जेवर व पायजेब गायब थीं।
परिजन उन्हें घर ले गए। इस संबंध में अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दी है। परिजनों का कहना है कि अभी होश नहीं आया है इसलिए इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।