{"_id":"59dd2d9b4f1c1b6e548b695e","slug":"201507667355-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल रात 12 बजे से 24 घंटे तक नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल रात 12 बजे से 24 घंटे तक नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल रात 12 बजे से 24 घंटे तक नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
अपने वाहनों के लिए पेट्रोल व डीजल की व्यवस्था कर लें। जिले के पेट्रोल पंप संचालक 12 अक्तूबर को रात 12 बजे से 24 घंटे की हड़ताल पर जा रहे हैं। यानी 13 अक्तूबर को पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसका निर्णय मंगलवार को होटल पाम ट्री में आयोजित पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में लिया गया।
सदस्यों ने यूनाइटेड पेट्रोलियम फ्रंट एवं उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के आह्वान पर यह निर्णय लिया है। हड़ताल की अवधि में डीलर न तो पेट्रोल-डीजल की खरीद करेंगे और न ही बेचेंगे।
अध्यक्ष विजय मंगल गुप्ता ने बताया कि कई मसलों पर डीलर्स बेहद खफा हैं। तेल कंपनी किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में डीलरों को शामिल नहीं करती। न्यूनतम मजदूरी एक्ट से भी डीलरों को एतराज है।
विज्ञापन
इस अवसर पर अनिल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, प्रबल प्रताप सिंह, प्रशांत अग्रवाल, नितुल भार्गव, अमित सचदेवा, सुमित अग्रवाल, जितेंद्र राना, संजीव गुप्ता, अनिल भार्गव, रोहित माहेश्वरी, मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे।