{"_id":"59bd90434f1c1bb2688b4ed6","slug":"201505595459-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में पूर्व विधायक जमीर के बसपा में आने का एलान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में पूर्व विधायक जमीर के बसपा में आने का एलान आज
Updated Sun, 17 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीर के बसपा में आने का एलान आज
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
समाजवादी पार्टी से लगातार दो बार विधायक रहे जमीरउल्लाह रविवार को औपचारिक रूप से बसपा में शामिल हो जाएंगे। इस मौके पर शाहजमाल ईदगाह में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार शाम छह बजे से होगा। ईदगाह के पास डबल टंकी के सामने होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले पूरे शहर में पूर्व सीएम एवं बसपा सुप्रीमो मायावती के फोटो से सजे दर्जनों तोरणद्वार बनाए गए हैं।
इस कार्यक्रम की अनुमति को लेकर शनिवार शाम तक पेंच फंसा रहा। बसपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट अशोक सिंह यही कहते रहे कि प्रक्रिया जारी है रात तक अनुमति मिल जाएगी। वहीं पुलिस प्रशासन ने प्रस्तावित सभास्थल को निजी संपत्ति बता कर भू स्वामी की अनुमति के बिना प्रशासनिक अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया है।
प्रशासन ने शाहजमाल ईदगाह को संवेदनशील इलाका होने और धारा 144 लागू होने के नाते भी अनुमति देने से कदम पीछे खींच लिए हैं। अब बिना अनुमति के ये कार्यकर्ता सम्मेलन कैसे होगा ..? ये बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद व पांच राज्यों के बसपा प्रभारी डॉ.अशोक सिद्धार्थ, आगरा-अलीगढ़ जोन के इंचार्ज व एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़ होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जोेन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप, सूरज सिंह, अशोक प्रजापति, विजय बघेल, महेश चौधरी व ओमप्रकाश बघेल शिरकत करेंगे।
इस सम्मेलन में पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह अपने साथियों के साथ औपचारिक रूप से बसपा में शामिल होेने की घोषणा करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता व नेता पूरे दिन इस सम्मेलन को सफल बनाने की तैयारी में जुटे रहे। जिलाध्यक्ष अशोक सिंह एडवोकेट ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं।
जब से मेरे बसपा में आने की खबर सबको मिली है। तभी से कई लोग लगातार संपर्क में हैं। बसपा में शामिल होेंगे। बसपा की बढ़ती लोकप्रियता से सपा हैरान और भाजपा परेशान है। इसलिए सभी मिल कर कार्यक्रम में अड़चन पैदा कर रहे हैं, लेकिन कार्यक्रम अपने तयशुदा स्थल पर ही होगा। - हाजी जमीरउल्लाह, पूर्व विधायक