{"_id":"608083e38ebc3e8d2e1b6c9f","slug":"2012-candidates-left-the-electoral-battle-city-office-news-ali261609567","type":"story","status":"publish","title_hn":"2012 उम्मीदवारों ने छोड़ा चुनावी रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2012 उम्मीदवारों ने छोड़ा चुनावी रण
विज्ञापन
छठवें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्त्रिस्या के तहत जिले में नामांकन से लेकर नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब मैदान में कुल 20132 उम्मीदवार मैदान में हैं। बुधवार को हुई नाम वापसी की प्रक्त्रिस्या के दौरान 2012 उम्मीदवारों ने नाम वापस लेते हुए चुनावी रण को छोड़ दिया। हालांकि इसमें भारी संख्या में डमी प्रत्याशी भी रहे, जो सिर्फ प्रत्याशियों ने अपने नामांकन की सुरक्षा के लिहाज से खड़े किए थे।
देर रात तक मैदान में डटे रहने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन हुआ। आज से चुनावी मैदान में बाजी मारने के लिए प्रत्याशी चुनाव चिन्ह के साथ घर-घर जाकर वोट देने की गुहार लगाएंगे। प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार पर निगाह रखने के लिए पुलिस व प्रशासन स्तर से अलग-अलग टीमें लगाई गईं हैं, जो कि निगाह रखेंगी कि कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को अवैध रूप से कोई सामग्री का लोभ लालच देकर वोट पाने की गुहार न लगा पाए। अगर, कोई भी प्रत्याशी ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) विधान जायसवाल ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पंचायत चुनाव नियमावली के अनुसार इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 576 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। इनमें से चार नामांकन पत्र खारिज हो गए। वहीं, 51 ने नाम वापस ले लिया। अब कुल 474 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
प्रधान पद के कुल 7297 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। 28 उम्मीदवारों का नामांकन खारिज हो गया। 1278 ने अपना नाम वापस ले लिया। अब 6001 प्रत्याशी मैदान में हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 5705 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। 43 नामांकन पत्र खारिज हो गए। 465 ने नाम वापस ले लिया। अब 5198 प्रत्याशी मैदान में हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल 9024 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। 337 नामांकन पत्र खारिज हो गए। 218 ने नाम वापस ले लिया। अब 8459 प्रत्याशी मैदान में हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से 17 व 18 अप्रैल को नामांकन की प्रक्रिया कराई थी। देर रात तक सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया। 29 अप्रैल को चौथे चरण में जिले में मतदान होगा। मतदान से 48 घंटे पूर्व प्रत्याशियों को अपना चुनाव प्रचार बंद करना होगा।
जिला पंचायत के इन वार्डों में हुई नाम वापसी
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) विधान जायसवाल ने बताया कि नाम वापसी प्रक्रिया के तहत जिला पंचायत के वार्ड एक से तीन, दो से एक, तीन से तीन, चार से तीन, पांच से एक, सात से एक , आठ से एक, दस से दो, 12 से दो, 13 से दो, 16 से एक, 17 से एक, 18 से एक, 20 से दो, 24 से दो, 25 से दो, 26 से एक, 27 से एक, 29 से दो, 30 से दो, 31 से दो, 32 से एक, 33 से एक, 34 से एक, 35 से एक, 36 से चार, 39 से एक, 43 से दो, 45 से दो, 46 से एक, 47 से एक उम्मीदवार ने नाम वापस लिया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का रण इस बार बेहद कड़ा, रोमांचक और चुनौतीपूर्ण होने वाला है। बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य किया गया। नियमानुसार अक्षरों के क्त्रस्म के अनुसार चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया।
यह चुनाव चिन्ह किए गए आवंटित
ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव चिन्ह
-आम, ओखली, अंगूर, केला, गुलाब का फूल, घड़ा, डमरु, तंबू, नल, पेंसिल, फरसा, बंदूक, बैडमिंटन का बल्ला, ब्रुश, ब्लैक बोर्ड, रिक्शा, शंख, सुराही।
प्रधान पद के लिए चुनाव चिन्ह
-अनाज ओसाता हुआ किसान, इमली, कन्नी, कार, किताब, कैमरा, कैरमबोर्ड, कोट, खड़ाऊ, गदा, गले का हार, घंटी, चारर्पाइ, चूड़ियां, छत का पंखा, टेबल लैंप, टोकरी, डेस्क, ड्रम, तांगा, तोप, त्रिशूल, दरवाजा, धनुष, धान का पेड़, पत्तियां, पहिया, पालकी, पुल, फावड़ा, फुटबॉल, फूल और घास, बल्लेबाज, बस, बांसुरी, बाल्टी, बिजली का खंभा, बिजली का बल्ब, बेंच, बैलगाड़ी, भवन, भुट्टा, मोटरसाइकिल, मोमबत्ती, रिंच, लिफाफा, वायुयान, हथोड़ा।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव चिन्ह
-अनार, अलाव और आदमी, अंगूठी, आटा चक्की, ईट, कड़ाई, कांच का गिलास, कुंआ, केला का पेड़, गुल्ली डंडा, गेंद और हॉकी, चकला बेलन, चिडिय़ा का घोंसला, जीप, टॉर्च, टेबिल फैन, टैंक, टोपी, तलवार, दमकल (आग बुझाने की गाड़ी), नारियल, पतंग, पानी का जहाज, प्रेस, फ्रॅाक, भगौना, रेल का इंजन, लड़का लड़की, लेटर बॉक्स, शहनाई, सरौता, सिलाई मशीन, स्टूल, स्लेट, हंसिया, हारमोनियम।
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव चिन्ह
-आरी, उगता सूरज, कप और प्लेट, कलम और दवात, कुल्हाड़ी, केतली, कैंची, क्त्रस्ेन, खजूर का पेड़, गमला, गिटार, घुड़सवार, चश्मा, छड़ी, छाता, झोपड़ी, टाइपराइटर, टेलीफोन, टेलीविजन, ट्रैक्टर, ढोलक, तरकस, तराजू, ताला-चाबी, थरमस, नाव, पिस्टल, फसल काटता किसान, फावड़ा-बेल्चा, बल्ला, मछली, रेडियो, रोड रोलर, लट्टू, लाउडस्पीकर, वृक्ष, शेर, सितारा, सिर पर कलश लिए स्त्री, सिटी, सैनिक, स्कूटर, हाथ ठेला, हल, हेलीकॉप्टर।