{"_id":"63e6441129e646b54c0a3649","slug":"20-candidates-of-cmm-passed-upssc-main-examination-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSSC 2022: सीएमएम के 20 अभ्यर्थी ने की मुख्य परीक्षा पास, अलीगढ-हाथरस की समाज कल्याण अधिकारी भी सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSSC 2022: सीएमएम के 20 अभ्यर्थी ने की मुख्य परीक्षा पास, अलीगढ-हाथरस की समाज कल्याण अधिकारी भी सफल
Fri, 10 Feb 2023 06:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 10 Feb 2023 06:48 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित मुख्य परीक्षा 2022 में अलीगढ़ की जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी और हाथरस की जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह ने भी सफलता हासिल की।
विज्ञापन
मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम 9 फरवरी को जारी कर दिया गया, जिसमें मालवीय पुस्तकालय में संचालित सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका (सीएसएम) के 20 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
मालवीय पुस्तकालय के सचिव एच. वी माथुर ने बताया कि सिविल सर्विस मार्गदर्शिका द्वारा अलीगढ़ ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य जनपदों के अभ्यर्थियों को निःशुल्क कोचिंग व गाइडलाइन दी जाती है। कोचिंग एवं गाइडेंस सेन्टर की शुरुआत तत्कालीन उप जिलाधिकारी कोल एवं वर्तमान महाराजगंज में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डा0 पंकज कुमार द्वारा की गयी। सिविल सर्विस मार्गदर्शिका का संचालन मालवीय पुस्तकालय के सचिव एच. वी माथुर के सहयोग व राजवीर सिंह अपर सांख्यिकीय अधिकारी, रिंकू सहयोगी, राघवेन्द्र सिंह डीएचओ, गोपाल शर्मा एसडीएम मैनपुरी, कपूर कुमार डीएसपी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ-हाथरस की समाज कल्याण अधिकारी भी हुईं सफल
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित मुख्य परीक्षा 2022 में अलीगढ़ की जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी और हाथरस की जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह ने भी सफलता हासिल की। दोनों ने जिला स्तरीय अधिकारी रहते हुए यूपीएसएससी की तैयारी की और सफल हुईं।
मुख्य परीक्षा में ये हुए पास
यामिनी अग्रवाल, सूरज कुमारी, सरिता सिंह, कुंजलता, चैतेंद्र चौहान, आरती वार्ष्णेंय, प्रदीप विमल, विश्वास दीक्षित, राशिद, प्रतीक्षा कटारा, समीक्षा शर्मा, दीक्षा उपध्याय, देव प्रताप सिंह अलीगढ़, प्रियंका यादव एवं संध्या सिंघल लखनऊ, पीयूष वर्मा बुलंदशहर, प्रगतिराज अग्रवाल हमीरपुर, सचिन सिंह अम्बेडकरनगर, अखिलेश वर्मा गाजीपुर एवं सोनू मंगल ललितपुर